scriptअमेरिका में छत्तीसगढ़वासियों ने फहराया तिरंगा, बस्तरिया गीतों पर जमकर थिरके | Independence day celebrated in North America of chhattisgarh resident | Patrika News

अमेरिका में छत्तीसगढ़वासियों ने फहराया तिरंगा, बस्तरिया गीतों पर जमकर थिरके

locationरायपुरPublished: Aug 15, 2018 04:52:11 pm

अमेरिका में छत्तीसगढ़वासियों ने फहराया तिरंगा, बस्तर के गीतों पर झूमे

CG news

अमेरिका में छत्तीसगढ़वासियों ने फहराया तिरंगा, बस्तरियां गीतों पर जमकर थिरके

रायपुर. 71वें स्वतंत्रता दिवस के आजादी का जश्न सात समुंदर पार उत्तरी अमेरिका में भी धूमधाम से मनाया गया। शिकागो शहर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस परेड समारोह में बस्तर संस्कृति के गीतों पर छत्तीसगढ़वासी जमकर झूमे। यहां उत्तर अमेरिका छत्तीसगढ़ संघ (नाचा) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अलग-अलग रंगों को पेश कर राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
CG News
उत्तर अमेरिका छत्तीसगढ़ संघ के अध्यक्ष दीपाली सरावगी ने बताया कि आजादी के पर्व को हमारी संस्था हर साल एन्जाय करती है। इस बार भी स्वतंत्रता दिवस परेड समारोह में तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्रगान गाया और देश के वीर शहीदों की कुर्बानी को याद कर उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर की संस्कृति पर पारंपरिक वेशभूषा में पंथी, ददरिया, सुआ जैसे गानों पर डांस किया। अलावा कई छत्तीसगढ़ी खेलों का भी आयोजन किया गया।
CG News

निकाली गई रैली
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिकागो में उत्तर अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशान की ओर से आजादी की रैली निकाली गई। अमेरिकावासी उस छत्तीसगढ़ वासियों को देखते रह गए जब प्रदेश की महिलाओं ने पारंपरिक साड़ी पहनकर सुआ, ददरिया नृत्य किया। वहीं, पुरूष वर्ग अटल खेतिहारी किसान की तरह सजे संवरे हुए थे। सभी ने एक साथ पंथी के गानों पर जमकर थिरके। शिकागों की सड़कों पर ऐसा नजारा देखना अमेरिका वासियों के लिए बेदह नया था।

CG News
ये रहे मौजूद
शिकागो के अध्यक्ष और नाचा के संस्थापक सदस्य दीपाली सरावगी, रागिणी साहू, शशिकला साहू, वंदन जायसवाल, सोनू जोशी की टीम ने छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाला बस्तर के सौंदर्य को प्रदर्शित किया। इस परेड में मदद और भाग लेने वाले में नाचा सदस्यों में बृजेश साहू, गणेश करसेवा, तेजेंदर साहू, चितरंजन पटेल, लता पटेल, संजय देवांगन, शिशिर तिवारी, अभिजीत जोशी, रितेश मिश्रा, सृष्टि देवांगन, प्रशांत बंसल, नवीन साहू, निर्मल साहू, लक्ष्मीन साहू, भारत से आगंतुक आरएन साहु, एवं जानकीवल्लभ साहु, शंकर फतवानी थे। टीम ने नेशनल गवर्निंग बोर्डिंग और एनएसीएए की कार्यकारी समितियों को भी बधाई दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो