script

टेकऑफ के ठीक पहले इंडिगो ने रद्द की दिल्ली की फ्लाइट, आज हैदराबाद और बैंगलोर की उड़ान बंद

locationरायपुरPublished: Feb 11, 2019 10:44:06 am

Submitted by:

Deepak Sahu

इंडिगो एयरलाइंस ने एक बार फिर उड़ान के ठीक पहले दिल्ली की फ्लाइट रद्द कर दी है

Indigo

टेकऑफ के ठीक पहले इंडिगो ने रद्द की दिल्ली की फ्लाइट, आज हैदराबाद और बैंगलोर की उड़ान बंद

रायपुर. इंडिगो एयरलाइंस ने एक बार फिर उड़ान के ठीक पहले दिल्ली की फ्लाइट रद्द कर दी है, वहीं सोमवार को हैदराबाद और बंगलुरू की फ्लाइट रद्द रहेगी। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना के मुताबिक इंडिगो ने इसके पीछे ऑपरेशनल कारण बताया है। रविवार को इंडिगो ने 6इ-इंडिगो 2393 दिल्ली-रायपुर-दिल्ली को उड़ान के ठीक पहले रद्द कर दिया गया, वहीं यात्रियों को हैदराबाद-बंगलुरू फ्लाइट रद्द करने की भी जानकारी दी गई है।
रायपुर-दिल्ली विमान अचानक रद्द किए जाने से यात्रियों ने काफी नाराजगी जताई। इससे पहले भी फ्लाइट इसी तरह रद्द की गई थी। माना एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि इंडिगो में स्टाफ की कमी की वजह से यह निर्णय लिया गया है, लेकिन इंडिगो ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इधर मुंबई रन-वे क्लोजर की वजह से पहले से ही विमानों के समय में बदलाव कर दिया गया है। माना एयरपोर्ट के निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि इंडिगो ने ऑपरेशनल कारणों से विमान रद्द करने की जानकारी दी है। सोमवार के बाद विमान और कब स्थगित रह सकती है। इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट के लिए अभी इंतजार
रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट के लिए अभी यात्रियों को और इंतजार करना होगा। एयर इंडिया के स्वामित्व वाली कंपनी एलाइंस एयर को इसकी जिम्मेदारी मिली है। एलाइंस एयर को जगदलपुर में पहले ऑफिस सेटअप करना होगा। इससे पहले जगदलपुर में एयर ओडि़शा का अस्थायी ऑफिस संचालित किया जा रहा था। रायपुर-जगदलपुर-झारसुगड़ा- राउरकेला के लिए एलाइंस एयर को उड़ान की अनुमति मिली है।

1 करोड़ किराए के लिए पत्र भेजा, नहीं आया जवाब
माना एयरपोर्ट ने 3 साल से अधिक समय तक खड़े बांग्लादेशी विमान को किराए को लेकर यूनाइटेड एयरवेज बांग्लादेश कीे चिठ्ठी लिखी है, लेकिन बांग्लादेश से इस पत्र का जवाब नहीं आ पाया है। माना एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि 7 अगस्त 2015 से माना एयरपोर्ट में बांग्लादेशी विमान की आपात लैंडिंग की गई है। विमान का किराया 1 करोड़ पार हो चुका है।

ट्रेंडिंग वीडियो