scriptओडिशा से दिल्ली जाने बाइक पर निकला इजराइली नागरिक भटक कर कटघोरा पहुंचा | Israeli citizen out to Delhi on bike, but reach Katghora | Patrika News

ओडिशा से दिल्ली जाने बाइक पर निकला इजराइली नागरिक भटक कर कटघोरा पहुंचा

locationरायपुरPublished: May 11, 2020 01:03:56 am

Submitted by:

ramdayal sao

लॉकडाउन में फंसा एक इजराइली ओडिशा से रास्ता भटककर कटघोरा पहुंच गया। खास बात यह है कि कटघोरा आने से पहले उसकी रास्ते में कोई चेकिंग नहीं हुई।

ओडिशा से दिल्ली जाने बाइक पर निकला इजराइली नागरिक भटक कर कटघोरा पहुंचा

ओडिशा से दिल्ली जाने बाइक पर निकला इजराइली नागरिक भटक कर कटघोरा पहुंचा

raipur/ कोरबा. लॉकडाउन में फंसा एक इजराइली ओडिशा से रास्ता भटककर कटघोरा पहुंच गया। खास बात यह है कि कटघोरा आने से पहले उसकी रास्ते में कोई चेकिंग नहीं हुई।
बताया जाता है कि इजराइली नागरिक शहर सेगल लॉकडाउन से पहले बतौर पर्यटक ओडिशा के बारीपदा म्यूरभंज जिले में पहुंचा था। इस बीच लॉकडाउन में फंस गया। तब से वहीं रह रहा था। इस बीच उसने अपने दूतावास से सम्पर्क किया। इजराइल लौटने की गुहार लगाई। इजराइल सरकार की सिफारिश पर केन्द्रीय गृृह मंत्रालय ने शहर सेगल को इजराइल लौटने के लिए स्पेशल पास जारी किया है।
इसके आधार पर ओडिशा म्यूरभंज के डिस्ट्रिक मजिस्टेट ने शहर सेगल को 5 मई को इजराइल लौटने के लिए ओडिशा से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बाइक से जाने की अनुमति प्रदान की थी।
5 मई को सेगल बाइक से दिल्ली जाने के लिए निकला, लेकिन रास्ता भटकर बिलासपुर से पेंड्रा होते हुए अमरकंटक चला गया। वहां पहुंचने पर सेगल को पता चला कि वह रास्ता भटक चुका है। इसके बाद वह अमरकंटक के रास्ते कटघोरा के कसनिया चेकपोस्ट पर पहुंचा। जहां पर पुलिस द्वारा उसे रोककर पूछताछ की गई।
उसने अपना दस्तावेज और स्पेशल पास पुलिस को दिखाया। इसके बाद उसे आगे के लिए रवाना कर दिया गया। सेगल के पास उपलब्ध पास के अनुसार ओडिशा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश होकर दिल्ली पहुंचना है। वहां से 14 मई को उजबेगिस्तान एयरलाइंस से स्पेशल फ्लाइट से ताशकंद होकर इजराइल लौटना है। इजराइली नागरिक के रास्ता भटककर कटघोरा पहुंचने पर खुफिया एजेंसियों ने भी उससे पूछताछ की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो