रायपुर

झारखंड के CM हेमंत ने किया राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य शुभारंभ, राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) ने आज यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021’ का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

रायपुरOct 28, 2021 / 03:19 pm

Ashish Gupta

झारखंड के CM हेमंत ने किया राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य शुभारंभ, राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ (National Tribal Dance Festival) एवं ’राज्योत्सव 2021’ का रंगारंग आगाज हुआ। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) ने आज यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021’ का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की।
https://twitter.com/hashtag/TribalFestivalCG?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन पर शुभकामनाएं प्रेषित की है। सीएम भूपेश ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, हम सबके नेता माननीय राहुल गांधी जी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन पर हम सबको शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। राहुल गांधी जी की मंशानुरूप हम सब आदिवासियों के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उत्थान हेतु प्रतिबद्ध हैं।
शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्य सभा सदस्य बी.के. हरिप्रसाद, यूगांडा और पेलेस्टाइन के कांउंसलर और अन्य अतिथियों ने गौर मुकुट और वाद्यय यंत्र मांदर धारण कर इस महोत्सव में शामिल कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव’ एवं ’राज्योत्सव 2021 समारोह में देश के 27 राज्यों और 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के कलाकारों के साथ ही 7 देशों के नाइजीरिया, उजबेकिस्तान, श्रीलंका, यूगांडा, स्वाजीलैण्ड, मालदीप, पेलेस्टाइन और सीरिया से आए विदेशी कलाकार अपनी छटा बिखेरेंगे।

Home / Raipur / झारखंड के CM हेमंत ने किया राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य शुभारंभ, राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.