scriptहेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने, राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम हुए शामिल | jharkhand Hemant Soren Oath, Rahul Gandhi, Chhattisgarh CM | Patrika News

हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने, राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम हुए शामिल

locationरायपुरPublished: Dec 29, 2019 09:16:58 pm

Submitted by:

Anupam Rajvaidya

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रांची में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए
हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर सीएम भूपेश ने दी बधाई

हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने, राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम हुए शामिल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल

हिंदुस्तान के गरीब लोगों पर टैक्स हैं एनआरसी और एनपीआर : राहुल गांधी
आरजेडी के सत्यानंद बने मंत्री
झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) के मोरहाबादी मैदान में दोपहर सवा दो बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक मात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसे भी पढ़ें…दसवीं-बारहवीं के स्टूडेंट को 75 फीसदी अटेंडेंस जरूरी, वर्ना नहीं दे पाएंगे एग्जाम
भूपेश बघेल ने किया ट्वीट
छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) रांची में आयोजित शपश ग्रहण समारोह में शामिल हुए। सीएम भूपेश बघेल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी। सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ वे भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित हुए हैं।
इसे भी पढ़ें… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ये ट्वीट
ये नेता हुए शामिल
हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) भी शामिल हुईं। समारोह में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी. राजा और अतुल अंजान तथा डीएमके नेता एम.के. स्टालिन भी शामिल हुए। समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे , मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं हुए। राकांपा (NCP) प्रमुख शरद पवार , सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा बसपा सुप्रीमो मायावती भी शामिल नहीं हुईं।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt;” >रायपुर. झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने रविवार को रांची में आयोजित समारोह में शपथ ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन (Hemant Soren) दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें…छत्तीसगढ़ पीएससी 30 दिसंबर से 21 जनवरी तक लेगा इंटरव्यू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो