scriptjila panchayat sadasy ne di aandolan ki chetawni | जेंजरा-सुरसाबांधा मार्ग खराब, चलना हुआ दूभर, दुर्घटनाएं भी बढ़ीं | Patrika News

जेंजरा-सुरसाबांधा मार्ग खराब, चलना हुआ दूभर, दुर्घटनाएं भी बढ़ीं

locationरायपुरPublished: Jan 31, 2023 04:46:36 pm

Submitted by:

Gulal Verma

नेशनल हाईवे 130सी व कोपरा-पोखरा मुख्य मार्ग के मध्य जेंजरा-सुरसाबांधा निर्माणाधीन आंतरिक मार्ग लंबाई 2.60 की हालत अत्यंत दयनीय हो गई है। इस निर्माणाधीन मार्ग में पूर्व से बने डामरीकरण सडक़ को उखाडक़र पुनर्निर्माण किया जा रहा है। लेकिन सडक़ निर्माण का यह कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है, जिसके कारण सडक़ पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

जेंजरा-सुरसाबांधा मार्ग खराब, चलना हुआ दूभर, दुर्घटनाएं भी बढ़ीं
जेंजरा-सुरसाबांधा मार्ग खराब, चलना हुआ दूभर, दुर्घटनाएं भी बढ़ीं
कोपरा.नेशनल हाईवे 130सी व कोपरा-पोखरा मुख्य मार्ग के मध्य जेंजरा-सुरसाबांधा निर्माणाधीन आंतरिक मार्ग लंबाई 2.60 की हालत अत्यंत दयनीय हो गई है। इस निर्माणाधीन मार्ग में पूर्व से बने डामरीकरण सडक़ को उखाडक़र पुनर्निर्माण किया जा रहा है। लेकिन सडक़ निर्माण का यह कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है, जिसके कारण सडक़ पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मार्ग पर गड्ढों के कारण स्कूली बच्चे व पांच-सात गांवं के राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। साथ ही सडक़ पर गिट्टी बिछाकर व मुरुम को डंप कर कई महीनों से छोड़ दिया है। जिससे निर्माण कार्य रुके हुए होने के कारण रास्ते पर आवागमन बाधित हो रहा है। वहीं, मार्ग पर नुकीले पत्थरों के कारण वाहनों को भी क्षति हो रही है। गाडिय़ों में भी पंचर के मामले बढ़े हैं।
इस मामले को जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने पूर्व में जिला पंचायत की सामान्य सभा में भी जोरशोर से उठाया था। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को भी इस मार्ग के निर्माण में हो रहे विलंब से अवगत कराया है। साथ ही यथाशीघ्र रुके हुए निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने की दशा में क्षेत्रवासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन करने की बात कही है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.