scriptपूस के महीने में सावन सी झड़ी, मौसम साफ होते ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड | jile me 26 lakh kvintal se adhik dhan keval kepkavar ke bharose | Patrika News

पूस के महीने में सावन सी झड़ी, मौसम साफ होते ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड

locationरायपुरPublished: Jan 12, 2022 05:07:31 pm

Submitted by:

Gulal Verma

जिले में 26 लाख क्विंटल से अधिक धान केवल केपकवर के भरोसे, जिले में धान की खरीदी की तुलना में उठाव काफी धीमा

पूस के महीने में सावन सी झड़ी, मौसम साफ होते ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड

पूस के महीने में सावन सी झड़ी, मौसम साफ होते ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड

बलौदाबाजार। रविवार देर शाम से फिर से एक बार खराब मौसम ने जिले में दस्तक दी है। रविवार सुबह से ही क्षेत्र में घनी बदली थी, जिसके बाद लोगों को बीते दिनों के जैसे बदली बारिश का अंदेशा होने लगा था। बदली के बाद सोमवार को जहां जिले के कुछ स्थानों में रुक-रुककर बारिश होती रही, वहीं देर रात से मंगलवार पूरे दिन भर जिले में सावन माह की तरह रुक-रुककर बारिश होती रही। जिससे नगर के निचले इलाकों में पानी भर गया है तथा नालियां ओवर फ्लो होकर बहती रहीं। वहीं बारिश ने एक बार फिर से समितियों में धान को सुरक्षित रखने के दावों की पोल खोल कर रख दी। जिले में अब तक 26 लाख क्विंटल से अधिक धान परिवहन के अभाव में उपार्जन केन्द्रों में ही रखा हुआ है, जो पूरी तरह से केवल कैपकवर के ही भरोसे है। बेमौसम बारिश होने के बाद खरीफ धान को बेचने के लिए हलाकान हो रहे किसानों का धान सीजन में एक बार भीग से गया है। वहीं चना, गेहूं तथा सब्जियों का उत्पादन करने वाले किसान भी बेहद परेशान हो गए हैं।
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में 9 तारीख से 13 तारीख के बीच बारिश की चेतावनी दी थी। जिसके बाद भी प्रशासन ने किसी प्रकार की सतर्कता नहीं दिखाई है। रखरखाव ना होने की वजह से फिर से एक बार भीग गया है। धान की फसल को बेचने में किसानों को इस वर्ष बेहद परेशानी हो रही है। जिले में धान की खरीदी की तुलना में धान का उठाव काफी धीमा है, जिसकी वजह से अधिकांश उपार्जन केन्द्रों में बंपर मात्रा में धान जाम है। सोमवार को जिले के इक्क-दुक्का उपार्जन केन्द्र में ही धान खरीदी की गई। वहीं मंगलवार को जिले में धान खरीदी पूरी तरह से बंद रही है। राज्य शासन द्वारा धान खरीदी प्रारंभ होने के बाद से 8 जनवरी तक जिले की 17 शाखाओं में कुल 1. 36 लाख किसानों से अब तक कुल 4734786 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसमें से अब तक महज 2111745 क्विंटल धान का परिवहन हुआ है तथा परिवहन से अधिक धान 2623040 क्विंटल समितियों में ही रखा हुआ है। टोकन की मारामारी तथा बारिश की वजह से अभी भी बड़ी संख्या में कृषकों का धान बयारे तथा घरों में है जिसे बारिश से बचाने में किसानों को बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है।
मौसम विभाग ने बारिश के बाद मौसम खुलते ही एक बार फिर से ठंड के जोरदार पडऩे की बात कही है। मौसम विभाग ने ठंड बढऩे और सर्द हवा चलने की भी चेतावनी दी है। माना जा रहा है कि अगले दो से तीन दिन से फिर से कड़ाके की ठंड प्रदेश में पड़ सकता है। जिले के कुछ इलाकों में बुधवार को भी रुक-रुककर बारिश हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो