scriptभाजपा ज्वाइन करो तो ईडी का केस बंद और छोड़ दो तो चालू | Join BJP then ED case closed | Patrika News

भाजपा ज्वाइन करो तो ईडी का केस बंद और छोड़ दो तो चालू

locationरायपुरPublished: Jun 13, 2022 11:28:08 am

Submitted by:

Rahul Jain

-केंद्र सरकार पर लगाया पक्षपात करने का आरोप

raipur

raipur

रायपुर. सोनिया और राहुल गांधी को मिली नोटिस पर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, आज प्रजातंत्र खतरे में है। भाजपा ज्वाइन करो तो ईडी का केस बंद और छोड़ दो तो चालू हो जाता है। ईडी केंद्र सरकार का पुलिस स्टेशन बन गई है। जिसे चाहे बुला लो, जिसे चाहे छोड़ दो वाली िस्थति बन गई है। उन्होंने कहा, अब पानी सिर से ऊपर उठ गया है। विरोध का बिगुल बज गया है। अब इनसे डरेंगे नहीं।
राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान सांसद तन्खा से नेशनल हेराल्ड से जुड़ी तमाम बातों को विस्तार से रखा और मनी लांड्रिंग के केस को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा, राजनीतिक द्वेष के साथ हमारे राष्ट्रीय नेताओं को परेशान किया जा रहा है। इससे कटुता बढ़ती जा रही है। जबकि प्रजातंत्र कटुता से नहीं चलता है। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार पूरे विपक्ष पर केस करेगी। क्या भाजपा में ऐसा कोई नेता नहीं है, जिस पर ईडी केस कर सके। यह पक्षपात है।
सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार- सीएम
इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, केंद्र सरकार विपक्षियों पर ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए उनकी आवाज को दबाना चाहती है। नेशनल हेराल्ड आजादी की लड़ाई से जुड़ा हुआ अखबार रहा है। उस अखबार की आर्थिक िस्थति ठीक नहीं थी। कांग्रेस पार्टी ने उसे पैसा दिया, इसमें मनी लांड्रिंग जैसी कौन से बात हो गई है। इसमें ईडी का क्या काम। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान करने इस प्रकार से हथकंडे अपना रही है। इसका विरोध हम सब करते हैं। पहले हमारे पूर्वज अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़े थे और अब अंग्रेजों की नीति पर चलने वालों के खिलाफ लड़ाई है।
गांधी परिवार को नोटिस मिला तो कांटा लगा- सांसद सोनी
भाजपा सांसद सुनील सोनी ने कहा, जब राहुल गांधी चौकीदार चोर है, चिल्लाते थे, तब विवेक तन्खा कहां थे? जो आज ज्ञान बांट रहे हैं कि राजनीति में पक्ष विपक्ष दोनों का सम्मान आवश्यक है। उन्होंने कहा, जब गांधी परिवार नेशनल हेराल्ड घोटाला कर रहा था, तब विवेक तनखा ने उसे क्यों नहीं रोका? अब गांधी परिवार को नोटिस मिला तो कांटा चुभ गया। कानून अपना काम कर रहा है तो कांग्रेस के खानदानी भक्तों की वेदना प्रकट हो रही है। भाजपा कभी किसी का अपमान नहीं करती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो