scriptसंयुक्त प्रशासनिक टीम ने की मैनपुर में कृषि केंद्रों की जांच | Joint administrative team investigated agricultural centers in Mainpur | Patrika News

संयुक्त प्रशासनिक टीम ने की मैनपुर में कृषि केंद्रों की जांच

locationरायपुरPublished: Sep 11, 2021 06:22:47 pm

Submitted by:

dharmendra ghidode

गड़बड़ी मिलने पर कृषि केंद्र को किया सील

संयुक्त प्रशासनिक टीम ने की मैनपुर में कृषि केंद्रों की जांच

कृषि केंद्र की जांच करती टीम।

गरियाबंद. कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि एफ आर कश्यप के मार्गदर्शन में बुधवार को एसडीएम सूरज साहू ने जिला उर्वरक निरीक्षक व सहायक संचालक कृषि एनएस ध्रुव, ख्याति कंवर नायब तहसीलदार व कृषि विभाग के संयुक्त टीम के साथ श्री बालाजी खाद भंडार में आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस दौरान उर्वरक अधिनियम 1985 के तहत कई अनियमितता पाई गई। साथ ही कीटनाशी नियम 1968 के नियमों का उल्लंघन पाया गया। मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं होना पाया गया तथा केश मेमो तथा स्टॉक पंजी का मिलान नहीं होने के कारण केन्द्र को सील बंद कर जब्तीनामा बनाया गया। संबंधित संस्थान को सात दिवस के लिए विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित करते हुए निरीक्षण में पाई जाने वाली त्रुटियां को दूर कर वरिष्ठ कृषि अधिकारी के माध्यम से प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है। इसके अलावा मैनपुर स्थित विवेक कृषि केंद्र का निरीक्षण भी किया गया। यहां मूल्य सूची, विक्रय व स्कंध पंजी प्रदर्शित नहीं होना पाया गया। उक्त संस्थान में धारा 4 का उल्लंघन होना पाया गया, जिसके कारण विवेक कृषि केन्द्र को नोटिस दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो