पुलिस के मुताबिक रेलवे कर्मचारी प्रकाश उइके रविवार की रात करीब 8 बजे सब्जी लेकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में मनीष उर्फ गोलू वर्मा और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। और गाली-गलौज देते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोरशराबा सुनकर प्रकाश का भाई गजेंद्र उइके बचाव करने पहुंचा। आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकू मार दिया। चाकू उसके पेट में लगी। इससे गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश भाग निकले। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
नशाखोरों पर कार्रवाई नहीं
गुढ़ियारी इलाके में गांजा, नशे की गोलियों की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रहा है। यही वजह है कि चाकूबाजी जैसी घटनाएं सामने आ रही है। इससे पहले भी मारपीट और चाकूबाजी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक नशे में धुत होकर युवक चाकूबाजी करते हैं। नशे का गोरखधंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।