script

भूमिहीन मजदूरों को न्याय जल्द, सोनिया-राहुल और प्रियंका को दिया न्योता

locationरायपुरPublished: Jan 26, 2022 01:20:50 am

राज्य के लगभग 4.50 लाख भूमिहीन परिवार होंगे लाभान्वित, भूमिहीन परिवारों को प्रतिवर्ष मिलेंगे 6000 रुपए

भूमिहीन मजदूरों को न्याय जल्द, सोनिया-राहुल और प्रियंका को दिया न्योता

भूमिहीन मजदूरों को न्याय जल्द, सोनिया-राहुल और प्रियंका को दिया न्योता

रायपुर. छत्तीसगढ़ के करीब 4.50 लाख भूमिहीन परिवारों को जल्द ही राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद एवं कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अन्य वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया है। योजना के तहत मजदूरों को 4 किस्त में 6 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। पहली किस्त जल्द मिलेगी। इसके बाद अक्षय तृतीय, तीजा और दीपावली में यह राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, किसानों को हम राजीव गांधी किसान न्याय योजना दे रहे हैं। शहरी क्षेत्र में बहुत सारी योजनाएं चल रही है। वनवासियों के लिए लघु वनोपज की खरीदी और 4 हजार रुपए तेंदूपत्ता वृद्धि की गई है। जो श्रमिक भूमिहीन है। जिनके पास एक डिसमिल जमीन भी नहीं है, उन्हें चिन्हित किया गया है। राहुल गांधी ने कहा था, इनके लिए भी योजना बनाएं।
फरार सांसद कोर्ट में पेश हो जाएं

मुख्यमंत्री ने भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय और अभिषेक सिंह को फरार घोषित किए जाने पर कहा, वे जाएं और कोर्ट में पेश हो जाएं। क्या यह पहली बार हो रहा है? पिछले 15 साल में जब रमन सिंह की सरकार थी, क्या उस समय पुलिस फरारी में चालान पेश नहीं करती थी।

ट्रेंडिंग वीडियो