scriptबस्तर का कड़कनाथ मुर्गा खाने के बढ़ रहे शौकीन,अब धोनी के फार्म हाउस में भी हो रही चहलकदमी, खाने से कंट्रोल होती है ये बीमारियां | kadaknath chicken is sold for 1 thousand rupees per kg | Patrika News

बस्तर का कड़कनाथ मुर्गा खाने के बढ़ रहे शौकीन,अब धोनी के फार्म हाउस में भी हो रही चहलकदमी, खाने से कंट्रोल होती है ये बीमारियां

locationरायपुरPublished: Nov 19, 2022 02:26:09 pm

Submitted by:

Sakshi Dewangan

Kadaknath chicken: दिल के मरीज और डायबिटीज के रोगियों के लिए कड़कनाथ को बेहद फायदेमंद माना गया है। माना जाता है कि दुनिया के किसी भी खाये जाने वाले पक्षी के मांस मे देसी कड़कनाथ जितने पोषक तत्व नही होते हैं। यही वजह भी है कि महंगा होने के बावजूद नॉनवेज खाने वालों में सबसे ज्यादा मांग इस मुर्गे की है।

kadak.jpg

Kadaknath chicken: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मिलने वाले सबसे महंगे कड़कनाथ मुर्गे की डिमांड पुरे देश भर में होती है. कड़कनाथ का मांस दिल के मरीज, डायबिटीज और हृदय रोगियों के लिए लाभदायक होता है। इस मुर्गे का मांस 750 से एक हजार रुपये किलो तक बिकता है। कड़कनाथ का रखरखाव बायलर और देशी मुर्गे के मुकाबले आसान है। पोल्ट्री फार्मिंग कारोबार को बढ़ावा देने के लिए सरकार योजनाएं भी चला रही है।

यह भी पढ़ें : रोचक मान्यता: यहाँ होती है दानव की पूजा, चढ़ाया हुआ प्रसाद नहीं ले जा सकते घर

सेहत के लिए होता है फायदेमंद, डॉक्टर भी देते है खाने की सलाह
कड़कनाथ मुर्गे का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इस मुर्गे में आयरन और प्रोटीन बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। जबकि कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी घटाता है। दिल के मरीज और डायबिटीज के रोगियों के लिए कड़कनाथ को बेहद फायदेमंद माना गया है। माना जाता है कि दुनिया के किसी भी खाये जाने वाले पक्षी के मांस मे देसी कड़कनाथ जितने पोषक तत्व नही होते हैं। यही वजह भी है कि महंगा होने के बावजूद नॉनवेज खाने वालों में सबसे ज्यादा मांग इस मुर्गे की है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में पिछले एक महीने में पहुंचे बॉलीवुड के 3 फेमस सितारे, किसी ने शूट किया एक्शन सीन, तो किसी ने की खाने की जमकर तारीफ

छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है बढ़ावा
कड़कनाथ बाहर और भीतर दोनों तरफ से पूरी तरह से काला होता है यही नहीं, इसका मांस काला और खून भी काला होता है।देखने में बहुत ही पुष्ट होता है। कड़कनाथ मुर्गे की खासियतों को देखते हुए अब सरकार भी इसे पालने में मदद कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने कड़कनाथ मुर्गा पालन को बढ़ावा देने के मकसद से कई योजनाएं चला रखी हैं। छत्तीसगढ़ में 53 हजार रुपए डिपॉजिट करने पर सरकार की तरफ से चूजे, मुर्गियों के शेड और छह महीने तक दाना मुफ्त में दिया जाता है। इतना ही नहीं मुर्गियां स्वस्थ रहें इसके लिए टीकाकरण और स्वास्थ्य की दूसरी देखभाल जिम्मा भी भी सरकार ही उठाती है।

photo_2022-11-19_14-10-44.jpg


मुनाफा इतना ही धोनी भी पाल रहे हैं कड़कनाथ

कड़कनाथ मुर्गे के फायदे जानकर आप सोच रहे होंगे कि इसे खाने के साथ ही इसे पालना भी फायदेमंद है तो क्यों ना एक स्टार्टअप लिया जाए। लेकिन आपको यह जानकर अचंभा होगा कि छोटे स्तर पर आम लोग ही नही , बल्कि पैसे वालों को भी कड़कनाथ का फायदा दिखने लगा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यानि माही ने साइड बिजनेस के तौर पर कड़कनाथ मुर्गा पालने का काम शुरू किया है और वह लाभ भी कमा रहे हैं।इस प्रकार देखा जाये तो कड़कनाथ मुर्गा अब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से निकलकर झारखंड और अन्य राज्यों में भी के कई राज्यों मे भी तेजी से अपनी जगह बना रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो