scriptधीरज मुनि की अगुवानी में निकाली कलशयात्रा | Kalashayat led by Dheeraj Muni | Patrika News

धीरज मुनि की अगुवानी में निकाली कलशयात्रा

locationरायपुरPublished: Feb 12, 2020 01:23:35 am

Submitted by:

VIKAS MISHRA

महिला मंडल ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी

धीरज मुनि की अगुवानी में निकाली कलशयात्रा

धीरज मुनि की अगुवानी में निकाली कलशयात्रा

रायपुर. श्री वर्धमान स्थानकवासी संघ के जैन संत धीरजमुनि एवं साध्वी नयनाजी की अगुवाई में मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई जो देवेंद्र नगर देसाई भवन पहुंची। स्वागत यात्रा में जैन गुजराती संघ के अघ्यक्ष मुकेश भाई ढोलकिया, बाटविया, धर्मेश देसाई सहित अनेक सदस्य शामिल हुए। महिला मंडल ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर मुनिश्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि जीवन में गति का नहीं प्रगति का महत्व है। अंदर की शुद्धता बिना प्रगति संभव नहीं।

16 को महाराज की 39वीं दीक्षा जयंती का अनुमोदन कार्यक्रम

संघ के महेश मेहता व हिरेन वोरा ने बताया कि गुरुदेव का आत्मीय स्वागत किया गया। बुधवार को सुबह 8.45 बजे से भक्ताम्बर समूह पाठ एवं प्रवचन होगा। दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे महिलाओं के लिए लोगस जाप, ज्ञान शिविर, प्रश्न मंच का आयोजन होगा। 16 फरवरी को महाराज की 39वीं दीक्षा जयंती का अनुमोदन कार्यक्रम होगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो