scriptकर्ज से उबरने कमल विहार-इंद्रप्रस्थ की 350 करोड़ की प्रॉपर्टी होगी नीलाम, बोली से मिलेगी जमीन | Kamal Vihar-Indraprastha property to be recovered from debt | Patrika News

कर्ज से उबरने कमल विहार-इंद्रप्रस्थ की 350 करोड़ की प्रॉपर्टी होगी नीलाम, बोली से मिलेगी जमीन

locationरायपुरPublished: Feb 06, 2020 08:05:56 pm

664 प्लॉट की बिक्री के लिए टेंडर जारी

कर्ज से उबरने कमल विहार-इंद्रप्रस्थ की 350 करोड़ की प्रॉपर्टी होगी नीलाम, बोली से मिलेगी जमीन

कर्ज से उबरने कमल विहार-इंद्रप्रस्थ की 350 करोड़ की प्रॉपर्टी होगी नीलाम, बोली से मिलेगी जमीन

रायपुर. कर्ज से उबरने के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) कमल विहार और इंद्रप्रस्थ में लगभग ३५० करोड़ की प्रापर्टी बेचेगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। आरडीए पर सेंट्रल बैंक के कर्ज को छूटने के साथ हीआवासीय प्रोजेक्ट के मेंटेनेंस और विकास कार्यों के लिए फंड की जद्दोजहद जारी है।
कमल विहार और इंद्रप्रस्थ रायपुरा में प्रॉपर्टी की बम्पर सेल के लिए 664 प्लॉट उपलब्ध कराएं गए हैं, जिसमें 290 आवासीय और बिजनेस के 374 प्लॉट हैं। आरडीए ने कमल विहार और इंद्रप्रस्थ के ऐसे प्लॉट को चिन्हित किया, जो कि काफी बड़े थे और ऐसे भी प्लॉट जिनका विवादित मामला खत्म किया गया। 5 से 10 हजार वर्गफुट के बड़े आकार के प्लॉट को अब छोटा करके बेचा जा रहा है, जो कि आम-आदमी के बजट के भीतर आ सके। यही कारण है कि कमल विहार में अब 358 वर्गफुट से लेकर 8883 वर्गफुट के 255 आवासीय प्लॉट में इंद्रप्रस्थ रायपुरा में 1035 से 3924 वर्गफुट आकार के 35 आवासीय प्लॉट विक्रय के लिए मौजूद हैं।
2000 वर्गफुट के 131 प्लॉट
कमल विहार में 2 हजार वर्गफुट से छोटे आकार के 131 प्लॉट उपलब्ध हैं, जिसकी ऑफसेट दर 1472 रुपए प्रति वर्गफुट रखी गई है। वहीं 2 हजार वर्गफुट से बड़े आकार के 124 प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं जिसकी ऑफसेट दर 1402 रुपए प्रति वर्गफुट है। व्यवसायियों के लिए बिजनेस के प्लॉट स्कीम लेबल व सेक्टर लेबल में 1128 से 22894 वर्गफुट आकार तक प्लॉट विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। स्कीम लेवल के प्लाटों की ऑफसेट दर 2680 रुपए प्रति वर्गफुट तथा सेक्टर लेवल के प्लॉटों की ऑफसेट दर 2245 रुपए प्रति वर्गफुट रखी गई है।
मिश्रित प्लॉट सिर्फ 11
मिश्रित प्लॉट जिसमें व्यावसायिक के साथ आवासीय उपयोग किया जा सकता है। इसके 11 प्लॉट उपलब्ध हैं तथा इसकी ऑफसेट दर 3340 रुपए प्रति वर्गफुट रखी गई है। कमल विहार में सभी प्लॉट लीज होल्ड व फ्री-होल्ड दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, वहीं सार्वजनिक व अर्ध सार्वजनिक उपयोग के लिए 119 प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। यह 411 वर्गफुट से 9222 वर्गफुट तक उपलब्ध हैं। इसकी ऑफ सेट दर रुपए 2094 रुपए प्रति वर्गफुट है।
हॉस्पिटल के लिए 5 प्लॉट
स्वास्थ्य उपयोग के अंतर्गत क्लीनिक, हॉस्पिटल उपयोग के लिए 5 प्लॉट जिनका आकार 6610 से 37983 वर्गफुट है उपलब्ध कराए गए है। इसकी ऑफसेट दर 1392 वर्गफुट रखी गई है। शैक्षणिक प्लाटों के अंतर्गत 2 प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। जो लगभग 70 से 76 हजार वर्गफुट तक के हैं। इसकी ऑफसेट दर 696 रुपए प्रति वर्गफुट रखी गई है।

फैक्ट फाइल
आवासीय- 290
व्यावसायिक-374
वर्गफुट-न्यूनतम 358 से अधिकतम 22894
प्रोजेक्ट-कमल विहार-इंद्रप्रस्थ
रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ भीम सिंह ने बताया कि सभी विकसित प्लॉट का विक्रय निविदा में दी गई उच्च दरों के माध्यम से विक्रय किया जाएगा। कमल विहार में कुल 552 प्लॉट बिकेंगे, वहीं इंद्रप्रस्थ में भी आवासीय और व्यवासयिक दोनों उपयोग के लिए जमीनें उपलब्ध हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो