scriptराष्ट्रीय केयाकिंग-केनोइंग स्प्रिंट प्रतियोगिता: कौशल नंदिनी व मानस्विनी ने एक रजत समेत जीते दो पदक | Patrika News

राष्ट्रीय केयाकिंग-केनोइंग स्प्रिंट प्रतियोगिता: कौशल नंदिनी व मानस्विनी ने एक रजत समेत जीते दो पदक

locationरायपुरPublished: Jan 20, 2020 11:19:08 pm

Submitted by:

Dinesh Kumar

30वीं राष्ट्रीय सीनियर केयाकिंग-केनोइंग स्प्रिंट प्रतियोगिता में कौशन नंदिनी ठाकुर व मानस्वनी सवाई की जोड़ी ने छत्तीसगढ़ को दो पदक दिलाए हैं, जिसमें एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं।

cg news

राष्ट्रीय केयाकिंग-केनोइंग स्प्रिंट प्रतियोगिता: कौशल नंदिनी व मानस्विनी ने एक रजत समेत जीते दो पदक

रायपुर. 30वीं राष्ट्रीय सीनियर केयाकिंग-केनोइंग स्प्रिंट प्रतियोगिता में कौशन नंदिनी ठाकुर व मानस्वनी सवाई की जोड़ी ने छत्तीसगढ़ को दो पदक दिलाए हैं, जिसमें एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। भोपाल में आयोजित की गई राष्ट्रीय स्पर्धा में के-2 इवेंट के 500मीटर मुकाबले में कौशन नंदिनी और मानस्विनी की जोड़ी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दूसरा स्थान हासिलकर रजत पदक अपने नाम कर लिया। कौशल नंदिनी और मानस्विनी कुछ सेकंड के अंतर से स्वर्णिम सफलता हासिल करने से चूक गईं। प्रदेश की जोड़ी ने 02.04.27 का समय लेकर निर्धारित दूरी तय की और दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, अंडमान-निकोबार की टीम ने 02.03.81 का समय लेकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। वहीं, एक अन्य इवेंट में छत्तीसगढ़ की जोड़ी तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। के-2 के 200मीटर इवेंट में कौशन नदिनी ठाकुर व मानस्वनी सवाई ने कांस्य पदक जीता है। कौशल नंदिनी ठाकुर एनआईएस प्रशिक्षक शिवांगी ठाकुर की छोटी बहन हैं। शिवांगी हाल में एनआईएस का कोर्स करके लौटी हैं और छत्तीसगढ़ की केयाकिंग-केनोइंग टीम की प्रशिक्षक की भूमिका निभा रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो