scriptजानिए क्या है मौसम विभाग के रेड, ऑरेंज व येलो अलर्ट का मतलब | Know about Red Orange and Yellow alert declare by Weather Department | Patrika News

जानिए क्या है मौसम विभाग के रेड, ऑरेंज व येलो अलर्ट का मतलब

locationरायपुरPublished: May 11, 2019 10:24:01 am

Submitted by:

Akanksha Agrawal

(Weather Latest news) विकराल गर्मी के कारण शुक्रवार (Friday) को दिनभर लू (Loo) की स्थिति रही। मौसम विभाग (Weather Department) ने तेज गर्मी (heat)को देखते हुए लू (Loo) को लेकर यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। Weather को बदलता देखकर मौसम विभाग (Weather Department) के द्वारा अलग-अलग अलर्ट (Alert) जारी किए जाते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि इन अलग अलग कलर के अलर्ट का मतलब क्या होता है। Red Alert, Yellow Alert, Orange Alert

summer in Chhattisgarh

जानिए क्या है मौसम विभाग के रेड, आरेंज व येलो अलर्ट का मतलब

रायपुर. राजधानी समेत प्रदेश (Chhattisgarh) में भीषण गर्मी (Sumemr) का प्रकोप जारी है। शुक्रवार (Friday) को राजधानी में भीषण गर्मी (Heat) से सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक लोग गर्मी (Summer in CG) से बेहाल होते नजर आए। प्रदेश (Chhattisgarh) में पड़ रही विकराल गर्मी के कारण शुक्रवार (Friday) को दिनभर लू (Loo) की स्थिति रही। मौसम विभाग (Weather Department) ने तेज गर्मी को देखते हुए लू को लेकर यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।
मौसम विभाग (Weather Department) अलग-अगल समय पर अलर्ट (Alert) जारी करता है। जिसमें मौसम (Weather) से संबंधित जानकारियां मिलती है। विभाग द्वारा ज्यादातर रेड अलर्ट(Red Alert) , येलो अलर्ट (Yellow Alert) और आरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया जाता है।
येलो अलर्ट (Yellow Alert) – yellow alert का मतलब होता है खतरे के प्रति सचेत रहें। येलो अलर्ट (Yellow Alert) के तहत लोगों को खतरे (Danger) के लिए अलर्ट (Alert) रहने की सलाह दी जाती है।
आरेंज अलर्ट (Orange Alert) – orange alert का मतलब होता है खतरे के लिए तैयार रहें। जैसे-जैसे मौसम (Weather) में बदलाव और खतरा बढ़ते जाता है यलो अलर्ट (Yellow Alert) को बदलकर आरेंज अलर्ट (Orange Alert) कर दिया जाता है।
रेड अलर्ट (Red Alert) – जब मौसम (Weather) खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है तब मौसम विभाग (Weather Department) द्वारा रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया जाता है। जिसका मतलब भारी नुकसान होने की आशंका भी होती है।
राजधानी में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर (Bilaspur) में 45.0 डिग्री रहा। साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानी पीएल देवांगन ने बताया पश्चिम से एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की तरफ आ रही है। इस कारण से एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है।
इससे गर्मी से आंशिक रूप से लोगों को निजात मिलेगी। तापमान में भी मामूली गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि यही स्थिति आगामी दो दिनों तक रहेगी। शनिवार (Saturday) को राजधानी में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। शाम को गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की अतिसंभावना है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान
रायपुर 44.4 28.5
बिलासपुर 43.9 26.9
पेंड्रारोड 41.4 27.0
अंबिकापुर 41.5 24.4
जगदलपुर 41.4 24.5
दुर्ग 43.8 28.8
राजनांदगांव 43.8 26.0

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो