scriptनेशनल हाईवे पर लकडिय़ों की अवैध कटाई कर रहे ग्रामीण | kopra-panduka marg ke chaudikarn ke liye pedo ki ktaee ho rhi | Patrika News

नेशनल हाईवे पर लकडिय़ों की अवैध कटाई कर रहे ग्रामीण

locationरायपुरPublished: May 24, 2022 04:48:51 pm

Submitted by:

Gulal Verma

वन विभाग गरियाबंद के द्वारा मुख्य मार्ग के किनारे लगे पेड़ों की कटाई कराई जा रही है। इसकी आड़ में ग्रामीण भी अवैध तरीके से लकडिय़ों की कटाई कर रहे हैं।

नेशनल हाईवे पर लकडिय़ों की अवैध कटाई कर रहे ग्रामीण

नेशनल हाईवे पर लकडिय़ों की अवैध कटाई कर रहे ग्रामीण

कोपरा. वन विभाग गरियाबंद के द्वारा मुख्य मार्ग के किनारे लगे पेड़ों की कटाई कराई जा रही है। इसकी आड़ में ग्रामीण भी अवैध तरीके से लकडिय़ों की कटाई कर रहे हैं। गरियाबंद से राजिम नेशनल हाईवे पर कोपरा से पांडुका के सडक़ किनारे लगे पेड़ों की कटाई चरम गति से हो रही हैं। नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण होना हैं। उसी की तैयारी में जिन वृक्षों को चिन्हित किया गया हैं, उनकी कटाई विभाग द्वारा की जा रही है। वन विभाग के कर्मचारियों के होने के बाद भी उसके सामने से ही ग्रामीणों के द्वारा लकडिय़ों की गोला को ले जा रहे हैं। जिसे विभाग के कर्मचारी रोकने में असफल हो रहे हैं। वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों पर कार्रवाई नहीं करने के कारण उनके हौसले बुलंद हैं। दो-तीन दिनों से लकडिय़ों को काटकर ले जाने का खेल चल रहा हैं।
ग्रामीणों के द्वारा सुबह छह बजे से ही लकडिय़ों की कटाई की जा रही है। ग्रामीण लकडिय़ों के बड़े-बड़े गोलों को अपने साधन से घरों में पहुंचाया रहे हैं। विभाग द्वारा मशीनों से वृक्षों की कटाई की जा रही है। उसके बाद सडक़ों से हटाकर कर वृक्ष को किनारे किया जाता है। वृक्ष जैसे ही सडक़ पर गिरते हैं, उस पर 20 से 30 की संख्या में ग्रामीण टांगी लेकर कूद पड़ते हैं। लकडिय़ों को काटने के लिए एक दूसरे में खींचतान की भी हो रही है। जबकि विभाग द्वारा लकडिय़ों की ढुलाई के लिए टै्रक्टर व ट्रक की सुविधाएं कर्मचारियों को दी गई है। बड़ी लकडिय़ों को ट्रक से गरियाबंद ले जा रहे हैं। वहीं जलाऊ लकडिय़ों को कोपरा व पोड़ लकड़ी डिपो में पहुंचाया जा रहा है। लेकिन ग्रामीण महिला व पुरुषों की संख्या अधिक होने के कारण कर्मचारियों को उन्हें रोकने में समस्या उत्पन्न हो रही है। ग्रामीण साइकिल, मोटर साइकिल से रस्सी के सहारे बांध कर लकडिय़ों के गोला को ले जा रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में भी लकडिय़ों को छुपाया है।
—-
हमारे द्वारा लकडिय़ों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है। उसके बाद भी वे नहीं मान रहे हैं। ग्रामीणों की संख्या अधिक हैं। हमें पुलिस बल की आवश्यकता हैं। आज जैसे ही सुबह अधिकारी पहुंचे तो ग्रामीण लकडिय़ों को छोड़ भागने लगे।
आर. के. साहू, अधिकारी, वन विभाग
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो