script

डॉक्टर ने लगाया स्टील कंपनी के CEO पर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी बोला सब रजामंदी से हुआ

locationरायपुरPublished: Feb 18, 2020 09:08:45 pm

Submitted by:

CG Desk

– सीईओ ने डॉक्टर के पति और भाई के खिलाफ मारपीट करने की दी शिकायत- दोनो पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

महिला डॉक्टर ने लगाया स्टील कंपनी के CEO पर दुष्कर्म का आरोप, CEO बोला सब रजामंदी से हुआ

महिला डॉक्टर ने लगाया स्टील कंपनी के CEO पर दुष्कर्म का आरोप, CEO बोला सब रजामंदी से हुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के महावीर नगर निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर ने स्टील कंपनी के सीईओ पर कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर पति से तलाक करवाने का आरोप लगाया है। घटना का खुलासा होने पर आरोपी सीईओ से डॉक्टर के परिजनों ने मारपीट कर दी। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सीईओ को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने के बाद आरोपी सीईओ ने डॉक्टर के पति और भाई के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दी है। घटना के बाद दोनो पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी का नाम पुलिस अधिकारियों द्वारा परमानंद नगर निवासी देवेंद्र कुशवाहा बताया जा रहा है।
कबीर नगर पुलिस के अनुसार महावीर नगर निवासी डॉक्टर ने आरोपी की शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी देवेंद्र उसके पास उपचार कराने के लिए आता था। इस बीच जान पहचान हुई तो देवेंद्र ने डॉक्टर को साथ में अस्पताल खुलवाने की बात कही। इस पर डॉक्टर ने इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने फिर डॉक्टर को साथ में मेडिकल बिजनेस के लिए कहा। इसके बाद उनकी बातचीत और मिलना बढ़ गया।
दिसंबर में देवेंद्र के बुलाने पर महिला डॉक्टर बिजनेस की बातचीत के लिए परमानंद नगर स्थित उसके घर पहुंची। डॉक्टर का आरोप है कि वहां देवेंद्र ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दिया। पीने के बाद वह बेहोश हो गई तो उससे दुष्कर्म किया, और वीडियो बना लिया। वीडियो बनाकर पति से अलग होने का दबाव बनाते हुए आरोपी ने डॉक्टर द्वारा उसके पति खिलाफ शिकायत पुलिस में दी। वीडियो वायरल होने के डर से डॉक्टर पति से तलाक के लिए तैयार हो गई। तलाक की काउंसलिंग के दौरान काउंसलरों ने समझाइश दी तो पूरी घटना वहां मौजूद लोगों को बताई। इस बात का खुलासा होने पर डॉक्टर के परिजनों ने वहां मौजूद आरोपी से मारपीट की और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी सीईओ को गिरफ्तार कर लिया है।

सबकुछ रजामंदी से, मुझे फंसा रहे
शिकायत होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने डॉक्टर द्वारा झूठ बोलने और विगत तीन महीनों से परमानंद नगर स्थित निवास में आने जाने की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर के मायके गोंदिया भी जा चुका है। डॉक्टरों के मायके पक्ष को उसके और डॉक्टर के रिश्ते की जानकारी थी। आरोपी ने डॉक्टर की क्लीनिक खुद के पैसों से खुलावाने का दावा पुलिस को किया है। महिला डॉक्टर के आरोप बेबुनियाद है, इस बात का सबूत देने के लिए आरोपी ने घर के आस-पास लगे कैमरों का फुटेज निकालने पर साक्ष्य मिलने की बात कही है।

डॉक्टर के परिजनों के खिलाफ केस दर्ज
आरोपी सीईओ से मारपीट करने के आरोप में डॉक्टर के पति और भाई के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी ने डॉक्टर के परिजनों पर मारपीट करने के दौरान मोबाइल और पर्स छीनने का आरोप भी लगाया है। आरोपी का मुलाहिजा कराने के बाद कबीर नगर पुलिस ने मामला जीरो में कायम करके कोतवाली पुलिस को डायरी जांच करने के लिए भेज दी है। आरोपी सीईओ को बुधवार में न्यायालय में पेश करने की बात विवेचना अधिकारी कह रहे है।

वर्जन
डॉक्टर ने आरोपी परमानंद नगर निवासी देवेंद्र कुशवाहा के खिलाफ प्रलोभन देने, दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करते हुए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने डॉक्टर के पति और भाई के खिलाफ शिकायत दी है। दोनो पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रहे है।
लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, थाना प्रभारी, कबीर नगर।

Click & Read More Chhattisgarh News.

ट्रेंडिंग वीडियो