scriptछंटनी रोकने एवं नियमितीकरण करने के लिए अनियमित कर्मचारियों ने निकाला गांधी पदयात्रा | Lakhs of irregular employees take out Gandhi padyatra to stop layoffs | Patrika News

छंटनी रोकने एवं नियमितीकरण करने के लिए अनियमित कर्मचारियों ने निकाला गांधी पदयात्रा

locationरायपुरPublished: Oct 20, 2019 08:21:46 pm

लाखों अनियमित कर्मचारी छटनी रोकने एवं नियमितीकरण करने हेतु गांधी पदयात्रा निकाला

लाखों अनियमित कर्मचारी छटनी रोकने एवं नियमितीकरण करने हेतु गांधी पदयात्रा निकाला

लाखों अनियमित कर्मचारी छटनी रोकने एवं नियमितीकरण करने हेतु गांधी पदयात्रा निकाला

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न विभागों निगम मंडलों स्वशासी निकायों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों ने रविवार को बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर एकत्र होकर धरना दिया। महात्मा गांधी 150वी जयंती पर गांधी पदयात्रा निकाल अहिंसात्मक आंदोलन किया एवं छटनी किए गए अनियमित कर्मचारी अधिकारों की बहाली छटनी पर रोक एवं नियमितीकरण तक 62 वर्ष की जॉब गारंटी की मांग सरकार से की।
प्रशासन को तत्कालीन मांग ज्ञापन सौंपा एवं सरकार द्वारा मांगों पर एक माह के भीतर कार्रवाई नहीं करने पर अनियमित कर्मचारी अधिकारी उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ ग्रामीण से कर्मचारी सहित 5000 से अधिक अनियमित कर्मचारी एवं अधिकारी सम्मिलित हुए।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता व छत्तीसगढ़ संयुक्त प्रगतिशील आने में संयुक्त कर्मचारी महासंघ संरक्षक विजय कुमार झा संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू अनिल कुमार देवांगन रवि गड़े पाल प्रेम प्रकाश गजेंद्र ने बताया है कि आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगे प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने नवगठित सरकार द्वारा 9 माह में 5000 से अधिक अनियमित कर्मचारियों की छटनी को तत्काल समाप्त कर पुनः सेवा बहाल करने नियमित कर्मचारियों की भांति 65 वर्ष की आयु तक की सेवा गारंटी देने पूर्व सरकार की भांति जारी ठेका प्रथा निजीकरण तत्काल बंद करने की अपील की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो