scriptChhattisgarh weather: शुरू हुई प्री मानसून बारिश, पर मानसून के लिए करना होगा इतना इंतजार | Latest weather news: Monsoon will arrive in one week in Chhattisgarh | Patrika News

Chhattisgarh weather: शुरू हुई प्री मानसून बारिश, पर मानसून के लिए करना होगा इतना इंतजार

locationरायपुरPublished: Jun 15, 2019 10:12:11 am

Submitted by:

Akanksha Agrawal

छत्तीसगढ़ में आखिरकर लंबे इंतजार के बाद प्री मानसून बारिश हुई है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में अरब सागर की ओर से आ रही हवाओं के कारण बारिश हो रही है।

pre monsoon

Chhattisgarh weather: शुरू हुई प्री मानसून बारिश, पर मानसून के लिए करना होगा इतना इंतजार

रायपुर. प्रदेश में अब तेज गर्मी (summer) से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार दोपहर बाद छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कई इलाकों में प्री मानसून बारिश (rainfall) हुई, जिसका असर करीब सभी संभागों में दिखा। हालांकि, मानसून (Monsoon) आने में अभी सप्ताहभर देरी है।

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के ऊपर निम्न दाब का क्षेत्र बना है, जहां अरब सागर की ओर से दक्षिण पश्चिम की हवाएं उत्तर-पश्चिम की शुष्क हवाओं के साथ मिल रही है, जिससे बारिश हो रही है। इसके कारण रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, कोरबा, अंबिकापुर, महासमुंद समेत अन्य जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत में मानसून की सुस्त रफ्तार के कारण दक्षिण पश्चिम मानसून के लिए अभी एक सप्ताह का और इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें

अमरनाथ की तरह साल में सिर्फ एक ही बार खुलता है इस रहस्यमयी गुफा का गेट

अगले सप्ताह तक प्रदेश में इसी तरह मौसम के मिजरज में बदलाव आता रहेगा और सभी संभागों में प्री मानसून की बारिश होगी। यही आगे चलकर प्री मानसून का रूप लेगा।

रायपुर में शाम का तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार मानसून (Monsoon Weather) के आगे बढऩे की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को भी मौसम (Mausam) आंशिक मेघमय रहेगा। रात होते-होते गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो