मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार अधिकतम तापमान में प्रदेश के सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। अधिकतम तापमान दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक तथा अन्य में सामान्य रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ से लेकर बिहार तक द्रोणिका बनी है। इसके कारण एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मंगलवार को भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस तरह का मौसम आने वाले दो से तीन दिनों तक रहने की संभावना है। मंगलवार को राजधानी में आकाश साफ रहेगा। शाम को आंशिक बादल रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रह सकता है।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.