scriptमौसम को लेकर हुई भविष्यवाणी, दो दिन बाद होने वाला है जबरदस्त बदलाव, रहे सावधान | Latest Weather Update Temperatures likely to rise in next 2-3 Days | Patrika News

मौसम को लेकर हुई भविष्यवाणी, दो दिन बाद होने वाला है जबरदस्त बदलाव, रहे सावधान

locationरायपुरPublished: May 15, 2019 08:00:20 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

गुरुवार को भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। दो दिन बाद द्रोणिका असर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

weather update news

Weather latest update

रायपुर. छत्तीसगढ़ से लेकर बिहार तक बनी द्रोणिका असर राजधानी में नहीं दिख रहा है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में इसके असर से हल्की बारिश हो रही है। इधर, राजधानी में तीन दिन बाद फिर से तापमान में वृद्धि हुई है। बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री था। बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 44.0 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार द्रोणिका असर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ही है। बुधवार को सारंगढ़ और बरमकेला में 3-3 सेमी बारिश हुई। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों में सामान्य रहे।
गुरुवार को भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। दो दिन बाद द्रोणिका असर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। गुरुवार को राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा। अपरान्ह या शाम को आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर- 43.4- 29.8 ।
माना एयरपोर्ट- 43.0- 29.4।
बिलासपुर – 44.0- 27.4।
पेंड्रारोड- 40.5- 25.7।
अंबिकापुर- 40.0- 25.2।
जगदलपुर- 37.1-23.2।
दुर्ग- 43.9-29.2।
राजनांदगांव- 42.7- 27.5।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो