scriptHindi Diwas 2022:अब इन Apps के जरिए हिंदी में अपनी पकड़ बनाए मजबूत | learn hindi from these apps quickly hindi diwas | Patrika News

Hindi Diwas 2022:अब इन Apps के जरिए हिंदी में अपनी पकड़ बनाए मजबूत

locationरायपुरPublished: Sep 14, 2022 01:21:14 pm

Submitted by:

Mansee Sahu

Hindi Diwas 2022:हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। ऐसे में इसे अच्छे से जानना-समझना आपके लिए कई तरह की संभावनाओं को खोल सकता है। इस खास मौके पर हम यहां आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप आसानी से हिंदी को सीख सकते हैं।

hindi_1.jpg

Hindi Diwas 2022:रायपुर। दुनिया भर में लगभग 120 मिलियन लोग दूसरी भाषा के रूप में हिंदी बोलते हैं, और 420 मिलियन से अधिक लोग इसे अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1949 से इस दिन को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी.भारत में हर बार की तरह इस बार भी 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाएगा। इस खास मौके पर हम यहां आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप आसानी से हिंदी को सीख सकते हैं।

RBhasha Hindi
ये ऐप बच्चों के लिए खासतौर पर काफी अच्छा है। इसमें हिंदी वर्णमाला के एक-एक अक्षरों को बच्चों को काफी आकर्षक ढंग से सिखाया जाता है। इसे भी एंड्रॉयड और iOS दोनों में डाउनलोड किया जा सकता है।

Learn Hindi Free
ये हिंदी सीखने के लिए एक फ्री और आसान ऐप है। इसमें ऑडियो उच्चारण उदाहरणों के साथ 9,000 से अधिक शब्द और वाक्यांश मिलते हैं। इसमें ऑफलाइन सपोर्ट भी मिलता है। इसे केवल एंड्रॉयड पर डाउनलोड किया जा सकता है।

Drops
हिंदी सीखने के लिए ये भी एक पॉपुलर ऐप है। इसे एंड्रॉयड और iOS दोनों ही डिवाइसेज में डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए केवल आपको रोज 5 मिनट देना है। यहां व्याकरण की भी अच्छी ट्रेनिंग दी जाती है।

Mondly
ये एक पॉपुलर लैंग्वेज लर्निंग ऐप है। इसमें कई भाषाएं सिखाई जाती हैं। उनमें से एक हिंदी भी है। ये ऐप कन्वर्सेशन हिंदी में ज्यादा फोकस करता है। इसमें शॉर्ट सेशन्स भी होते हैं।

Learn Languages
ये ऐप कई सारी भाषाओं को सीखने के लिए काफी अच्छा है। इसी तरह ये हिंदी सीखने के लिए भी काफी काम आता है। यहां हिंदी मुहावरों और व्याकरण के जरिए सीखाया जाता है। इसे भी एंड्रॉयड और iOS दोनों में ही डाउनलोड किया जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो