scriptतेंदुए ने महिला को बनाया निवाला, दो टुकड़ों में मिला शव | Leopard made woman a morsel, dead body found in two pieces | Patrika News

तेंदुए ने महिला को बनाया निवाला, दो टुकड़ों में मिला शव

locationरायपुरPublished: Oct 22, 2021 06:04:29 pm

Submitted by:

dharmendra ghidode

गरियाबंद के कोचेना में तेंदुआ का आतंक, एक साल के अंदर तेंदुए ने ली तीन जानें

तेंदुए ने महिला को बनाया निवाला, दो टुकड़ों में मिला शव

पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने पीडि़त परिजनों से मुलाकात की।

गरियाबंद. जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर ग्राम कोचेना में तेंदुए ने फिर एक बुजुर्ग महिला का शिकार किया है । ग्रामीणों के अनुसार बुधवार शाम को 6 बजे 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला थनवारीन बाई कमार अपने घर से लगे हुए जंगल में शौच के लिए गई थी लेकिन देर तक नहीं लौटी तो परिजन चिंतित होकर खोजबीन करने लगे और घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर महिला का क्षत विक्षत शव के सिर का एक हिस्सा मिल गया। परिजनों के साथ खोजबीन करते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ टॉर्च और आग जलाकर पहाड़ के ऊपर शव ढूंढने चढऩे लगी तो वहां महिला के शव का दूसरा हिस्सा दिखा। टीम ने आसपास तेंदुए की भी तलाश की मगर दिखाई नहीं दिया। रात्रि दो बजे जिला अस्पताल लाकर पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
गुरुवार को सुबह 7 बजे डीएफ ओ मंयक अग्रवाल, परिक्षेत्र अधिकारी एवं वन अमला घटना स्थल पहुंच कर मुआयना किया। प्रथम दृष्टि में तेंदुए द्वारा ही बुजुर्ग महिला का शिकार होना पाया जा रहा हैं किंतु पीएम रिपोर्ट आने पर वास्तविक स्थिति पता चलेगी। गुरुवार को गरियाबंद प्रवास पर पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू चंपू भैया को जब इस घटना की जानकारी लगी तो वे कोचेना गांव पहुंचे और पीडि़त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। पूर्व कृषि मंत्री ने वन अमले को भी मौके पर बुलाया और इस घटना से जुड़ी जानकारी ली। साथ तेंदुए को जल्द से जल्द पकडऩे के लिए पिंजरों की संख्या बढ़ाने एवं विभागीय कर्मचारियों की गश्त बढ़ाने की बात कही।
ज्ञात हो कि इससे पहले भी तेंदुए ने एक वर्ष पहले एक बच्चे को और दो महीने पहले ही एक बच्चे का शिकार कर उनकी जान ले ली थी। तेंदुए के लगातार हमलों में लोगों के मारे जाने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो