खबरों के अनुसार संक्रमित व्यक्ति धमतरी के जालमपुर वार्ड का रहने वाला है। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जालमपुर वार्ड को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। जबकि वार्ड पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गई है, पूरे इलाके पुलिस बल तैनात है। संक्रमित व्यक्ति को कुछ दिनों से खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
इससे पहले प्रदेश के आज सुबह जशपुर जिले में भी कोरोना (Coronavirus) ने दस्तक दे दी है। यहां एक कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) मिला है। जशपुर कलेक्टर ने इसकी पुष्टि कर दी है। बता दें कि जशपुर प्रदेश के ग्रीन जोन में है। अब यहां कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ गए है।
राजनांदगाव से जशपुर शिफ्ट किए गए प्रवासी मजदूरो में से लगभग सभी मजदूरों के रिपोर्ट निगेटिव आए, लेकिन लुड़ेग में रैपिड टेस्ट के दौरान उन्हीं प्रवासी मजदूरों में से एक मजदूर संक्रमित पाया गया। उसका 3 बार टेस्ट किया गया और तीनों बार रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। मजदूर बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।
वहीं सरगुजा संभाग का सूरजपुर जिला कोरोना और प्रदेश का सबसे हॉट स्पॉट बन गया है। यहां बीते 24 घंटे में 10 लोगों में संक्रमण पाया गया है। इनमें से 9 लोगों में वायरस की पुष्टि रैपिड डायग्नोस्टिक (आरडी) कीट से हुई। जांच में हुई इनमें से एक पुलिस जवान भी शामिल है। जिसकी ड्यूटी इस आश्रित शिविर में थी। लॉकडाउन के बाद दूसरे राज्यों के मजदूर जो सूरजपुर में आकर फंस गए थे। इन्हें आश्रित शिविर में रखा गया था।