7 लोकसभा सीटों पर 23 को होगा मतदान
छत्तीसगढ़ में शेष बचे 7 सीटों रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सरगुजा, कोरबा और दुर्ग पर चुनाव 23 अप्रैल को आयोजित होगा। इन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार 22 अप्रैल शाम 5 बजे से समाप्त हो चुका है। बिलासपुर लोकसभा सीट पर कुल 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिनका फैसला 18 लाख 75 हजार 934 मतदाता करेंगे। बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 2221 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें 555 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं।
2014 में हुई थी भाजपा की जीत
2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। 2014 में भाजपा के लखन लाल साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला को हराया था। इस चुनाव में करूणा शुक्ला लखन लाल साहू से करीब डेढ़ लाख वोटों से हारी थी। बिलासपुर सीट पर 1996 से भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा है। भाजपा के पुन्नूलाल मोहले यहां से चार बार सांसद रहे हैं।