scriptछत्तीसगढ़ की महज एक सीट पर मतदान आज, 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में | Lok Sabha CG 2019: 7 candidates in fray for Bastar seat, voting today | Patrika News

छत्तीसगढ़ की महज एक सीट पर मतदान आज, 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

locationरायपुरPublished: Apr 10, 2019 08:39:59 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसमें छत्तीसगढ़ की एक लोकसभा सीट बस्तर शामिल है।

lok sabha election 2019

छत्तीसगढ़ की महज एक सीट पर मतदान आज, 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

रायपुर. लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान गुरुवार, 11 अप्रैल को होने जा रहा है। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसमें छत्तीसगढ़ की एक लोकसभा सीट बस्तर शामिल है।
चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समयानुसार सुबह 7.00 बजे से मतदान शुरू होगा। जिसमें चार विधानसभा दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा और नारायणपुर क्षेत्रों में दो घंटे पहले यानि 3 बजे तक मतदान होंगे, जबकि अन्य 4 विधानसभा कोण्डागांव, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट क्षेत्र में शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीटों पर 7 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। इन एक लोकसभा सीटों पर 13 लाख 77 हजार मतदाता अपने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। माओवादी मोर्चे पर पहले तैनात 60 हजार से ज्यादा अर्धसैनिक बल के जवान भी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा।

पुरुषों से ज्यादा यहां महिला मतदाता अधिक
बस्तर लोकसभा सीट की खास बात यह है कि यहां पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। महिला और पुरुष मतदाताओं के बीच का अंतर 53 हजार 195 है। बस्तर संभाग के 5 जिलों के 8 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 13 लाख 77 हजार 946 मतदाता है। कुल मतदाताओं में 7 लाख 15 हजार 550 महिलाएं, 6 लाख 62 हजार 355 पुरुष तथा 41 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।

बस्तर लोकसभा सीट के लिए कुल 1 हजार 880 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें 2 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 224 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। वहीं 512 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।

सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस से दीपक बैज, भाजपा से बैदूराम कश्यप, बसपा से आयतू राम मंडावी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से रामू राम मोर्य, अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के मनीष प्रसाद नाग, अखिल भार समग्र क्रांति पार्टी से मंगलाराम कर्मा और शिव सेना से सुरेश उर्फ सरगीम कवासी शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो