scriptअब देश के अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रचार करने जाएंगे सीएम भूपेश व अन्य मंत्री | Lok Sabha CG 2019: All minister will go for campaign in other state | Patrika News
रायपुर

अब देश के अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रचार करने जाएंगे सीएम भूपेश व अन्य मंत्री

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और बाकी सभी मंत्रियों को दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार का काम सौंपा गया है।

रायपुरApr 25, 2019 / 02:29 pm

Akanksha Agrawal

CM Bhupesh Baghel

अब देश के अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रचार करने जाएंगे सीएम भूपेश व अन्य मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के खत्म होने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और बाकी सभी मंत्रियों को दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार का काम सौंपा गया है। अब राज्य के सभी मंत्री अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे।
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य है। इस नाते वे भी देश के अलग- अलग राज्यों में जाकर चुनाव का प्रचार करेंगे। आबकारी मंत्री कवासी लखमा का भी उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम बन रहा है।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली सहित उत्तर प्रदेश के अनेक लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार करने जाएंगे। नगरी निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया बारंबकी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ओडिशा में लोकसभा चुनाव प्रचार करने पहुंच चुके हैं।
ज्ञात है कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। यह मतदान क्रमश: 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को मतदान सम्पन्न हुआ।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो