scriptसाध्वी प्रज्ञा के बचाव में उतरी भाजपा, कहा – छेड़छाड़ से बचने चलाया था चाकू | Lok Sabha CG 2019: BJP defends Pragya Thakur over CG CM alligations | Patrika News

साध्वी प्रज्ञा के बचाव में उतरी भाजपा, कहा – छेड़छाड़ से बचने चलाया था चाकू

locationरायपुरPublished: Apr 21, 2019 08:15:02 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों के बाद भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह के बचाव में उतर गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने रविवार को कहा कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने छेड़छाड़ से बचने के लिए प्रहार किया था।

pragya singh thakur news

pragya singh thakur

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों के बाद भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह के बचाव में उतर गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने रविवार को कहा कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने छेड़छाड़ से बचने के लिए प्रहार किया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसी भी घटना को ट्विस्ट कर बता रहे हैं। उनकी बातों में जरा भी सत्यता नहीं होती।
जैन ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल प्रज्ञा ठाकुर के मामले में भी भ्रम फैला रहे हैं। मुख्यमंत्री बचाव पक्ष और महिला की तरफ ना देखकर, आरोपी की तरफ देख रहे हैं। शहीद आईपीएस हेमंत करकरे को लेकर प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने अपना बयान वापस ले लिया था। भाजपा उन्हें शहीद मानते हुए हमेशा उनका सम्मान करती है। हालांकि उन्होंने बाबरी मस्जिद तोडऩे संबंधी प्रज्ञा सिंह के बयान से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा कि वह बयान उन्होंने सुना नहीं है।

सीएम भूपेश ने प्रज्ञा ठाकुर को बताया आदतन अपराधी
दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आदतन अपराधी बताया है। रायपुर में रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परसों पामगढ़ से जब लौट रहा था तो शैलेंद्र देवांगन का फोन आया था, उन्होंने बताया कि यह वही महिला है जिसने 19 साल पहले मेरे छाती में चाकू मारा था।

शनिवार को बिलाईगढ़ में दर्जनों लोगों ने बताया, वह यहां अपने जीजा के यहां रहती थी। वहां के लोग उसे बेहतर जानते हैं। उसने चाकूबाजी की इसकी गवाही है। इसका मतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर का व्यवहार आदतन अपराधी जैसा रहा है। यहां 19 साल पहले चाकूबाजी की थी, मारपीट की थी। वह झगड़ालू प्रवृत्ति की शुरू से रही है। कवर्धा में भी कार में तोडफ़ोड़ की बात सामने आई है।
बाद में मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि ‘भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलकर आतंक की एक आरोपी देशभक्त बनकर निकली है। ये वही देशभक्त है जिसने 2001 में बिलाईगढ़ में शैलेंद्र देवांगन नामक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया था। इनकी चले तो ये अपने गुरु गोडसे को फिर से जिंदा कर चुनाव लड़वा दें।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो