scriptलोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व महापौर सुनील सोनी पर जताया भरोसा, इनसे जुड़ी 10 बातें | Lok Sabha CG 2019: BJP Raipur candidate sunil soni 10 points | Patrika News

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व महापौर सुनील सोनी पर जताया भरोसा, इनसे जुड़ी 10 बातें

locationरायपुरPublished: Apr 05, 2019 02:40:46 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

रायपुर लोकसभा सीट में कास्ट फैक्टर की अहम भूमिका रहेगी। रायुपर से कांग्रेस ने सिटिंग मेयर प्रमोद दुबे को उतारा है। वहीं भाजपा से पूर्व मेयर सुनील सोनी को टिकट दी गई है।

Sunil Soni

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व महापौर सुनील सोनी पर जताया भरोसा, इनसे जुड़ी 10 बातें

रायपुर. लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ गई है। सभी प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं। साथ ही रणनीति को लेकर सभी पार्टियों की बैठक भी लगातार हो रही है। हर बार की तरह इस बार भी जातिगत समीकरण बड़ा काम करेंगे। भाजपा और कांग्रेस ने टिकट बांटने में इसका ध्यान रखा है। रायपुर लोकसभा सीट में इस कास्ट फैक्टर की अहम भूमिका रहेगी। रायुपर से कांग्रेस ने सिटिंग मेयर प्रमोद दुबे को उतारा है। वहीं भाजपा से पूर्व मेयर सुनील सोनी को टिकट दी गई है। मुकाबला कड़ा है। दुबे सामान्य वर्ग, तो सोनी ओबीसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। रायपुर सीट के अंतर्गत 9 विधानसभाएं मौजूद है।

राजनीति में सोनी की साख

– सुनील सोनी दो बार रायपुर नगर निगम महापौर रह चुके हैं।

– भाजपा उम्मीदवार सुनील सोनी विधायक बृजमोहन अग्रवाल के करीबी भी माने जाते हैं।

– आरडीए अध्यक्ष रहने के दौरान कोई खास शिकायतें नहीं।

– शहरी वोटरों में सुनील की अच्छी पकड़ रही है।

– पूर्व महापौर होने की वजह से उनके किए गए काम ही उनके मुद्दे बनेंगे।

– आरडीए अध्यक्ष सुनील सोनी पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव।

ऐसा रहा सुनील सोनी का राजनितिक दंगल

-दुर्गा कॉलेज से छात्रसंघ अक्ष्यक्ष रहे।

-जनवरी 2000 से दिसंबर 2003 तक रायपुर नगर पालिका के अध्यक्ष रहे।

-2003 से 2010 तक रायपुर नगर निगम के महापौर रहे।

-2011 से अब तक रायपुर डेवलपमेंट एथॉरिटी के अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो