scriptलोकसभा चुनाव से पहले BJP ने निकाली विजय संकल्प मोटर साइकिल रैली | Lok Sabha CG 2019: BJP run Vijay Sankalp bike rally in Chhattisgarh | Patrika News

लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने निकाली विजय संकल्प मोटर साइकिल रैली

locationरायपुरPublished: Mar 02, 2019 02:59:56 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

लोकसभा चुनाव को लेकर युद्ध स्तर पर जुट चुकी भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर में मोटर साइकिल रैली निकाली।

BJP vijay sankalp rally

लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने निकाली विजय संकल्प मोटर साइकिल रैली

रायपुर. लोकसभा चुनाव को लेकर युद्ध स्तर पर जुट चुकी भारतीय जनता पार्टी ने रायपुर में मोटर साइकिल रैली निकाली। भाजपा की यह बाइक रैली रायपुर के चारों विधानसभा में भी निकाली गई। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में झंडा दिखाकर भाजपा की विजय संकल्प मोटर साइकिल रैली को रवाना किया।

भाजपा की विजय संकल्प मोटर साइकिल रैली

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम व पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में रैली निकाली गई। वहीं रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की रैली में विधायक बृजमोहन अग्रवाल व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या कार्यकर्ता शामिल हुए।
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सांसद रमेश बैस, संजय श्रीवास्तव व पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी और रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल और पूर्व विधायक नंदे साहू के नेतृत्व में रैली निकाली गई।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में मध्यप्रदेश के शहडोल में बाइक रैली निकाली गई। भाजपा की यह बाइक रैली देशभर में निकाली गई।

ट्रेंडिंग वीडियो