रायपुर

BJP बोली – CM भूपेश अपने मित्र जोगी से सीखे 2003 में कैसे जनता ने उन्हें बाहर का दिखाया था रास्ता

भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेण्डी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा, मुख्यमंत्री वन मैन शो वाली राजनीति कर रहे हैं, जो लोकतंत्र में अस्वीकार्य है।

रायपुरMar 11, 2019 / 04:37 pm

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बाराबंकी दौरा, देखें वीडियो

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेण्डी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा, मुख्यमंत्री वन मैन शो वाली राजनीति कर रहे हैं, जो लोकतंत्र में अस्वीकार्य है। बदलापुर की राजनीति छत्तीसगढ़ में कभी नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री बघेल अपने मित्र अजीत जोगी से सीखे की किस प्रकार जनता ने उन्हें 2003 में बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री बदलापुर की राजनीति त्यागे अन्यथा जनता उन्हें त्याग देगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उसेण्डी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर परिश्रम की पराकाष्ठा कर सभी लोकसभा सीट जीतकर नरेन्द्र मोदी को पुनरू देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने दो माह में छत्तीसगढ़ की जनता को निराश किया है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने पांच वर्षों में देश का खोया हुआ पुराना गौरव पुन: स्थापित करने में कामयाबी हासिल की है। आज विश्व में भारत का रूतबा बढ़ा है और भारत से कही भी विदेश में जाने वाला भारतीय आज वो मान सम्मान महसूस कर सकता है। उन्होंने कहा, पंडित दीनदयाल के अन्त्योदय के सिद्धांत पर अमल करने वाली केंद्र सरकार ने शोषितों के लिए अनेक कार्य किए है।

लोकसभा चुनाव की दृष्टि से अहम बैठक आज
भाजपा ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से एक आवश्यक बैठक एकात्म परिसर में 11 मार्च को बुलाई है। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में विस्तृत से चर्चा की जाएगी। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सभी सांसद, सभी पूर्व मंत्री के साथ लोकसभा चुनाव संयोजक व प्रभारी शामिल होंगे।

Home / Raipur / BJP बोली – CM भूपेश अपने मित्र जोगी से सीखे 2003 में कैसे जनता ने उन्हें बाहर का दिखाया था रास्ता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.