scriptभाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का टिकट कटने पर कांग्रेस बोली— गहरा दुख हुआ | Lok Sabha CG 2019:BJP senior leader LK Advani did not get ticket | Patrika News

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का टिकट कटने पर कांग्रेस बोली— गहरा दुख हुआ

locationरायपुरPublished: Mar 21, 2019 10:37:31 pm

उन्हें दुख हुआ भारतीय जनता पार्टी को अपने खून पसीने से सिंचने वाले वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को टिकट नहीं मिला।

Chhattisgarh news

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को नहीं मिला टिकट, कांग्रेस बोली— गहरा दुख हुआ

रायपुर. बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची आने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि उन्हें दुख हुआ भारतीय जनता पार्टी को अपने खून पसीने से सींचने वाले वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को टिकट नहीं मिला। वहीं, भाजपा ने जो सूची जारी की है वो सभी जनता के द्वारा नकारे गए नेता है। इस स्थिति में भाजपा की हार पक्की है।
भाजपा जब सभी लोकसभा सदस्यों की टिकट काटने का निर्णय घोषित किया था। उसी समय कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी क्या आकाश से या फिर पाताल से खोदकर उम्मीदवार लाएगी।आज ये साफ हो गया किसी भी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी इस सूची की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ में मुकाबले से बाहर हो गई है।
गहरा दुख पहुंचा
भारतीय जनता पार्टी को अपने खून पसीने से पार्टी के लिए काम करने वाले निष्ठावान वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के टिकट काटे जाने पर उन्हें गहरा दुख हुआ है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आडवाणी से गहरें वैचारिक मतभेदों के बावजूद भारतीय राजनीति में आडवाणी जी का स्थान कभी नकारा नहीं जा सकता है। जिन आडवाणी ने कभी नरेंद्र मोदी की रक्षा की थी उनको जिस तरीके से दूध से मक्खी की तरह मोदी और शाह की जोड़ी ने उखाड़ फेंका है उससे भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ साथ देश के अन्य लोगों को भी गहरा दुख पहुंचा है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा से इन्हेें मिला बड़ा मौका

जांजगीर-चांपा – गुहाराम अजगले
रायगढ़ – गोमती साय
सरगुजा _ रेणुका सिंह
कांकेर _ मोहन मंडावी
बस्तर _ बैदूराम कश्यप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो