scriptछत्तीसगढ़ के मंत्री रविन्द्र चौबे की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने कहा- दिल्ली शिफ्ट करने की हालत में नहीं | Lok Sabha CG 2019: Breaking Minister Ravindra Choubey admit Hospital | Patrika News

छत्तीसगढ़ के मंत्री रविन्द्र चौबे की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने कहा- दिल्ली शिफ्ट करने की हालत में नहीं

locationरायपुरPublished: Apr 27, 2019 01:48:13 pm

Submitted by:

Akanksha Agrawal

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचे छत्तीसगढ़ के मंत्री रविन्द्र चौबे की तबीयत अचानक बिगड़ जाने से उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ravindra Choubey

उत्तर प्रदेश की यात्रा के दौरान बिगड़ी छत्तीसगढ़ के मंत्री की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत एेसी नहीं है कि उन्हे दिल्ली शिफ्ट किया जाए। इसलिए मंत्री चौबे को निजी अस्पताल से पीजीआई लखनऊ में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा एक चार्टर प्लेन रायपुर रवाना हुआ है जो उनके परिजनों को लेकर लखनऊ पहुंचेगा।
यह भी पढ़ें

अब देश के अलग-अलग राज्यों में चुनाव प्रचार करने जाएंगे सीएम भूपेश व अन्य मंत्री

मंत्री की तबीयत बिगड़ते ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री उनसे मिलने अस्पताल पहुंच चुके हैं। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं आबकारी मंत्री कवासी लखमा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में छत्तीसगढ़ में चुनाव खत्म होने के बाद मंत्रियों को दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी कड़ी में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे उत्तर प्रदेश यात्रा पर हैं। जहां होटल में चक्कर आने से वो गिर पड़े। डॉक्टर ने हार्ट अटैक की पुष्ठि की है। फिलहाल उन्हे आईसीयू में रखा गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। रात में उन्होने खाना भी नहीं खाया था। उन्होने बेचैनी की शिकायत थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो