scriptकांग्रेस ने देर रात जारी की उम्मीदवारों की 7वीं सूची, आलाकमान ने इनपर जताया भरोसा | Lok Sabha CG 2019: Congress 7th candidate list is out | Patrika News

कांग्रेस ने देर रात जारी की उम्मीदवारों की 7वीं सूची, आलाकमान ने इनपर जताया भरोसा

locationरायपुरPublished: Mar 23, 2019 04:02:34 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

शुक्रवार देर रात कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की 7 वी सूची जारी की है

congress

congress

रायपुर. शुक्रवार देर रात कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की 7 वी सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस ने 35 उम्मीदवारों का नाम जारी किया है। कांग्रेस ने इस सूची में छत्तीसगढ़ से 4, उत्तर प्रदेश से 9, तामिलनाडु से 8, जम्मू-कश्मीर से 3, महाराष्ट्र से 5, ओडिशा से 2, तेलंगाना से 1, त्रिपुरा से 2 और पांडुचेरी से 1 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

इन्हे मिला बड़ा मौका

बिलासपुरअटल श्रीवास्तव
राजनांदगांवभोलाराम साहू
रायपुरप्रमोद दुबे
महासमुंदधनेन्द्र साहू
 

congress list
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 11, 18 और 23 अप्रैल को तीन चरणों में लोकसभा चुनाव होना है। जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर ली है।
छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारो के अलावा कांग्रेस ने पांडुचेरी से वी. वैथालिगम, उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मुरादाबाद से इमरान प्रतापघनिया, हथरस से त्रिलोकराम दिवाकर, आगरा से प्रिता हरित, फतेहपुर सिकरी से राज बब्बर, बरेली से प्रवीण अरोन, हरदोई से विरेन्द्र कुमार वर्मा, बांदा से बाल कुंवर पटेल, कुसाम्बी से गिरीश चंद पाशी जैसे दिग्गजों पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो