scriptकांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल, सोनिया, प्रियंका के साथ सीएम भूपेश का भी नाम | Lok Sabha CG 2019: Congress star campaigners list is out | Patrika News

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल, सोनिया, प्रियंका के साथ सीएम भूपेश का भी नाम

locationरायपुरPublished: Mar 26, 2019 11:58:23 am

Submitted by:

Deepak Sahu

लोकसभा चुनाव अभियान के लिए प्रदेश कांग्रेस ने 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है

CGNews

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचाारकों की सूची, राहुल, सोनिया, प्रियंका के साथ सीएम भूपेश का भी नाम

रायपुर. लोकसभा चुनाव अभियान के लिए प्रदेश कांग्रेस ने 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। इस सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, मोतीलाल लोरी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम प्रमुख रूप से शुमार है। कांग्रेस के प्रचार की पूरी रणनीति राहुल गांधी और भूपेश बघेल को केंद्र में रखकर बना रही है। सरगुजा मे टीएस सिंहदेव, दुर्ग-राजनांदगांव में ताम्रध्वज साहू इस भूमिका में होंगे।
केंद्रीय नेताओं में ये शामिल : पीएल पुनिया, गुलाम नबी आजाद, मुकुल वासनिक, राज बब्बर, भक्त चरणदास, आनंद शर्मा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, चंदन यादव, अरुण उरांव, नितिन राउत, हरनाम सिंह, सुष्मिता देव, केशव यादव, नगमा।

प्रदेश के मंत्रियों को भी जिम्मेदारी
प्रदेश के नेताओं में सांसद छाया वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम, करुणा शुक्ला, प्रदीप चौबे, विधायक राम पुकार सिंह , मंत्री रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर , गुरु रुद्र कुमार, डॉ शिव कुमार डहरिया, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, जयसिंह अग्रवाल, अनिला भेडिय़ा ,उमेश पटेल, कवासी लखमा के अलावा गुरु बाल दास, महंत रामसुंदर दास और हाल ही में कांग्रेस मे शामिल ब्रिगेडियर प्रदीप यदु और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम का नाम शामिल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो