scriptभाजपा के प्रचार के लिए इस डॉक्टर ने अपनाया अनोखा तरीका, दवाई लिखने वाले लेटरपेड में लिखा नमो अगेन | Lok Sabha CG 2019: Dr Utkarsh trivedi unique way for BJP promotion | Patrika News

भाजपा के प्रचार के लिए इस डॉक्टर ने अपनाया अनोखा तरीका, दवाई लिखने वाले लेटरपेड में लिखा नमो अगेन

locationरायपुरPublished: Apr 09, 2019 12:13:14 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

पेशे से चिकित्सक बीमार शरीर के साथ बीमार सोच को बदलने उठाया बिड़ा, स्वयं के खर्चे पर कर रहे अनोखा प्रचार

Dr utkarsh trivedi

भाजपा के प्रचार के लिए इस डॉक्टर ने अपनाया अनोखा तरीका, दवाई लिखने वाले लेटरपेड में लिखा नमो अगेन

आकाश शुक्ला@रायपुर. राजधानी में कडकड़़ाती धूप के बीच दोपहर के 2 बजे, चिकित्सक के क्लिनिक पहुंचते हैं। देखा वहां मरीजों का इलाज कर लेटरपेड पर दवाइयां लिखकर देते हैं। मरीज के चहरे पर धीमी मुस्कुराहट आई..लेकिन क्यों ये आगे पता चलेगा।
इधर डॉक्टर साहब ने मरीज को भेजकर पत्रिका से चर्चा की। समय हो गया था, क्लिनिक बंद कर घर निकलने का। डॉक्टर के साथ उनके दोपहिया वाहन में चल पड़े। रास्ते में वे लोगों से मिलकर भाजपा का प्रचार करते हुए घर पहुंचे। ये शख्स कोई और नहीं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता राजधानी के टाटीबंध निवासी डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी है। उनके घर पहुंचते ही लोकसभा चुनाव को लेकर के चर्चा का दौर शुरू हुआ। उन्होंने अपना लेटरपेड निकला और सामने रख दिया। नजर पड़ी, सभी में मोदी का फोटो और नमो अगेन लिखा हुआ। पूछने पर उन्होंने बताया क्लिनिक में इसे देखकर मरीज मुस्कुराई थी।
इतने में घर पर इलाज के लिए मरीज पहुंचे। डॉक्टर ने मरीज को दवाई दी। साथ ही लेटरपेड में मोदी के अंकित चित्र को दिखाकर नमो अगेन का नारा दिया। मरीजों के वहां से निकलते ही बातचीत में उन्होंने बताया कि पार्टी का प्रचार अपने तरीके से स्वयं कर रहे हैं। अभी तक कोई दिशा निर्देश नहीं आया है। लेकिन अपने मोहल्ले के साथ ही रायपुर की अन्य बस्तियों में जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचा रहे। उन्होंने कहा विस चुनाव के बाद दिनचर्या में नि:स्वार्थ भाव पार्टी के प्रचार में जुटा हूं। ताकि एक बेहतर और सशक्त सरकार बने।

नि: शुल्क दवा बांटकर भाजपा की योजनों का प्रचार
डॉ. उत्कर्ष ने बताया कि स्वयं के खर्चे से स्वाइन फ्लू व अन्य बीमारियों की मुफ्त दवाई बांटते हुए। मोदी के आयुष्मान योजना सहित अन्य उपलब्धियों को बताते हुए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश प्रेम और भाजपा के लिए पूरा परिवार पीडिय़ों से समर्पित है। पिता डॉ. विद्यकांत त्रिवेदी और भाई डॉ. उपेंद्र त्रिवेदी को ही देखकर भाजपा और पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा बनी आज मैं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्यकर रहा।

100 से अधिक शिविरों में हजारों लोगों के बीच प्रचार
उन्होंने बताया कि लेटरपेड में मोदी के साथ नमो अगेन लिखने का आइडिया आया। इसमें पत्नी अदिती ने भी पूरा साथ दिया है। अभी तक 500 से अधिक मरीजों का अपने लेटरपेड के माध्यम से मोदी को वोट देने जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा नि:शुल्क 100 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों में सेवाएं देकर पार्टी हित में प्रचार कर चुके हैं। धीरे धीरे इनके अभियान से युवा भी जुड़ते जा रहे हैं।

कभी स्वार्थ रहा नहीं, पार्टी ने दिया हमेशा साथ
डॉ. उत्कर्ष बताते हैं कि बचपन से ही पिता के नक्शे कदम पर भाजपा से जुड़ा हुआ हूं। ऐसे कभी स्वार्थ के लिए काम नहीं किया। समाज और देशहीत में काम किया और लोगों को भी इसी के लिए जागरूक करता रहा। पार्टी भी बेहतर कार्यकर्ताओं का साथ देती है। उनके सूखदूख में खड़े होती है। मेरे साथ भी हुई। लेकिन विस हार के बाद जो कार्यकर्ता अलग हुए या नाराजगी नजर आई। ऐसे लोग कहीं न कहीं स्वार्थ से ही जुड़ होते हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो