रायपुर

दिल्ली से वापस लौटे पूर्व CM रमन सिंह ने कहा- शाम तक घोषित हो जाएंगे प्रत्याशियों के नाम

उन्होंने खुलकर कहा कि वे पार्टी के निर्णय के साथ है। उन्होंने एक बड़ा हृदय दिखाया है।

रायपुरMar 24, 2019 / 03:45 pm

चंदू निर्मलकर

दिल्ली से वापस लौटे पूर्व CM रमन सिंह ने कहा- शाम तक घोषित हो जाएंगे प्रत्याशियों के नाम

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भाजपा के 6 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान आज शाम तक जारी हो जाएंगे। दिल्ली में हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक से वापस लौटे पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि बचे हुए 6 प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो चुके है जो आज शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।
रमन सिंह के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, रामविचार नेताम रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मीडिया से बात की। रमन ने कहा कि नेताओं के टिकट नहीं मिलने को उनके बीच सहमति बनी हैं। इससे न ही पार्टी में कोई बगावत करेगा और न ही किसी में नाराजगी है।

21 को जारी हुआ था 5 उम्मीदवारों की सूची
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची में छत्तीसगढ़ के पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान 21 मार्च को किया। जिसमें जांजगीर-चांपा से गुहाराम अजगले, रायगढ़ से गोमती साय, सरगुजा से रेणुका सिंह, कांकेर से मोहन मंडावी, बस्तर से बैदूराम कश्यप उम्मीदवार बनाया गया।

नए चेहरों को मौका
रमन सिंह ने कहा कि पार्टी ने वर्तमान सांसदों को टिकट नहीं दे रही है। जिसका कहीं पर भी किसी भी नेता में नाराजगी नहीं है। उन्होंने रमेश बैस की तारीफ करते हुए कहा कि 7 बार के सांसद रहने के बाद टिकट कटने से भी नाराज नहीं है। उन्होंने खुलकर कहा कि वे पार्टी के निर्णय के साथ है। उन्होंने एक बड़ा हृदय दिखाया है। इसी तरह केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय ने भी टिकट कटने से कहीं कोई नारजगी नहीं दिखाई।

Home / Raipur / दिल्ली से वापस लौटे पूर्व CM रमन सिंह ने कहा- शाम तक घोषित हो जाएंगे प्रत्याशियों के नाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.