scriptदूसरे चरण के चुनाव से पहले महासमुंद के पूर्व विधायक ने थामा भाजपा का हाथ, जानिए इनसे जुड़ी 10 बातें | Lok Sabha CG 2019: Ex MLA Vimal Chopra, 10 Points | Patrika News

दूसरे चरण के चुनाव से पहले महासमुंद के पूर्व विधायक ने थामा भाजपा का हाथ, जानिए इनसे जुड़ी 10 बातें

locationरायपुरPublished: Apr 12, 2019 01:54:05 pm

Submitted by:

Akanksha Agrawal

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले महासमुंद के पूर्व विधायक विमल चोपड़ा भाजपा में शामिल हो गए हैं

vimal chopra

दूसरे चरण के चुनाव से पहले महासमुंद के पूर्व विधायक ने थामा भाजपा का हाथ, जानिए इनसे जुड़ी 10 बातें

रायपुर. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले महासमुंद के पूर्व विधायक विमल चोपड़ा भाजपा में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव का आयोजन किया जाना है, जिसमें 11 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट के लिए चुनाव संचालित हुआ था। अब क्रमश: 18 और 23 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में दूसरे और तीसरे चरण का चुनाव होना है। जानिए पूर्व विधायक विमल चोपड़ा से जुड़ी 10 बातें-
1. विमल चोपड़ा 2013 से 2018 तक महासमुंद के विधायक रहे।
2. पूर्व विधायक चोपड़ा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था विधानसभा चुनाव।
3. 2013 में टिकट नहीं मिलने पर भाजपा से बगावत कर विमल चोपड़ा ने निर्दलीय लड़ा था विधानसभा चुनाव।
4. विधायक विमल चोपड़ा ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है व पेशे से डॉक्टर हैं।
5. 2013 में विमल चोपड़ा ने 4722 वोटों के अंतर से विधानसभा चुनाव में अपनी जीत दर्ज की थी।

6. जून 2018 में हैंडबाल खिलाडिय़ों की शिकायत लेकर थाने पहुंचे विमल चोपड़ा को खानी पड़ी थी पुलिस की लाठी।
7. महासमुंद में किसान नेता के रूप में है पूर्व विधायक की पहचान।
8. 11 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट के लिए सम्पन्न हुआ चुनाव।
9. 18 अप्रैल को कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीट पर होगा दूसरे चरण का चुनाव।
10. 23 अप्रैल को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा में होगा लोकसभा चुनाव।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो