scriptमहासमुंद चुनाव से पहले भाजपा के लिए अच्छी खबर, पूर्व विधायक ने थामा BJP का दामन | Lok Sabha CG 2019: Ex MLA Vimal Chopra join BJP before Mahasamund Poll | Patrika News

महासमुंद चुनाव से पहले भाजपा के लिए अच्छी खबर, पूर्व विधायक ने थामा BJP का दामन

locationरायपुरPublished: Apr 12, 2019 01:01:21 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से ऐन वक्त पहले भाजपा के लिए अच्छी खबर आई है। चुनाव से पहले महासमुंद के पूर्व विधायक विमल चोपड़ा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है।

lok sabha election 2019

Lok Sabha CG 2019: Ex MLA Vimal Chopra join BJP before Mahasamund poll

रायपुर. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण से ऐन वक्त पहले भाजपा के लिए अच्छी खबर आई है। चुनाव से पहले महासमुंद के पूर्व विधायक विमल चोपड़ा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। विमल चोपड़ा के विधानसभा चुनाव के समय से ही पार्टी में प्रवेश को लेकर चर्चा जोरो पर थी। बतादें लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत महासमुंद सीट पर मतदान होंगे।
पार्टी में प्रवेश के बाद विमल चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा, भाजपा से कभी भी मतभेद नहीं रहे हैं। हम लोग भाजपा के अंग रहे हैं। उन्होंने कहा, भाजपा में प्रवेश से पहले भी पार्टी सिद्धांतों पर चलते रहे हैं। और जब भी भाजपा ने सहयोग की उम्मीद की, हम लोगों ने पार्टी को पूरा सहयोग किया। वैचारिक रूप से हम लोग भाजपा के ही रहे हैं।
विमल चोपड़ा ने कहा, भाजपा को जीताना है और नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। और उन्होंने जो अच्छे काम किए हैं, उसे हम जनता के बीच लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा, जनता को बताएंगे पिछले 5 सालों में देश किस प्रकार के संकटों से बाहर निकला है, चाहे वो गरीबी का मुद्दा हो, चाहे वो देश की रक्षा का मुद्दा हो, चाहे महिला सम्मान की बात हो, चाहे नागरिकों के आत्मसम्मान की बात हो। उन्होंने कहा, पांच साल में देश बहुत आगे बढ़ा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो