scriptनारी ने दिखाई शक्ति, इन तीन सीटों पर तय कर दिया किसके सिर होगा ताज | Lok Sabha CG 2019 : female voters record vote | Patrika News

नारी ने दिखाई शक्ति, इन तीन सीटों पर तय कर दिया किसके सिर होगा ताज

locationरायपुरPublished: Apr 20, 2019 02:45:23 am

Submitted by:

Anupam Rajvaidya

राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट पर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया मतदान।

cgnews

नारी ने दिखाई शक्ति, इन तीन सीटों पर तय कर दिया किसके सिर होगा ताज

अनुपम राजीव राजवैद्य / रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की तीन लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए 18 अप्रैल को रिकॉर्ड 74.95 प्रतिशत मतदान हुआ। लोकतंत्र के महापर्व में महिला मतदाताओं ने काफी उत्साह के साथ मतदान किया। तीनों लोकसभा सीटों पर औसतन 73.71 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। महिलाओं के मतदान का यह नया रिकॉर्ड है। तीनों सीटों की मतगणना व नतीजे 23 मई को आएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो