scriptपूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बस्तर की जनता से की वोट की अपील, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात | Lok Sabha CG 2019 Live Update: Raman Singh appeals to voter to vote | Patrika News

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बस्तर की जनता से की वोट की अपील, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

locationरायपुरPublished: Apr 11, 2019 12:20:54 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को छत्तीसगढ़ की कुल 11 में से बस्तर लोकसभा सीट पर पहले चार घंटों में रिकॉर्ड 21.1 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

lok sabha election 2019

भूपेश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे रमन, भाजपा के ये नेता भी कर सकते हैं शिरकत

रायपुर. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को छत्तीसगढ़ की कुल 11 में से बस्तर लोकसभा सीट पर पहले चार घंटों में रिकॉर्ड 21.1 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बस्तर की जनता से अधिक से अधिक मतदान को लेकर अपील की है। रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है, आज नक्सलियों की अराजक मानसिकता का जवाब हम सभी अपने मतदान के माध्यम से देंगे। आप सभी की उंगलियों पर लगा स्याही का निशान सिर्फ वोट का ***** नहीं अपितु नक्सलवाद के विरुद्ध जयघोष का तिलक भी है। आइये लोकतंत्र विरोधी तत्वों के विरुद्ध इस लड़ाई में शामिल हों।
https://twitter.com/hashtag/VoteAgainstNaxal?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी एक दिन पहले बस्तर की जनता से अधिक से अधिक वोट से देने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा, बस्तर अब न थमेगा, न रुकेगा, विकास की पथ पर आगे बढ़ेगा। बस्तर की जनता से अपील है कि कल अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर मतदान अवश्य करें और लाल आतंक पर वोट से प्रहार करें। कल पूरा देश आपकी ओर देख रहा होगा। आइए हम सब मिलकर लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित करें।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1115960801620365312?ref_src=twsrc%5Etfw
बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस से दीपक बैज, भाजपा से बैदूराम कश्यप, बसपा से आयतू राम मंडावी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से रामू राम मोर्य, अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के मनीष प्रसाद नाग, अखिल भार समग्र क्रांति पार्टी से मंगलाराम कर्मा और शिव सेना से सुरेश उर्फ सरगीम कवासी शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो