रायपुर

लोकसभा चुनाव के लिए शुरू हुआ जांच अभियान, पुलिस ने जब्त की नगदी सहित 49 लाख की अवैध सामग्री

लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी जिलों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है

रायपुरMar 26, 2019 / 03:30 pm

Deepak Sahu

लोकसभा चुनाव के लिए शुरू हुआ जांच अभियान, पुलिस ने जब्त की नगदी सहित 49 लाख की अवैध सामग्री

रायपुर. लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी जिलों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान करीब 49 लाख रुपए का अवैध सामान, नगदी, शराब पकड़े गए है। इनका परिवहन करते हुए दर्जनों लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर सामानों को जब्त कर लिया गया है।
बताया जाता है कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इसे अवैध रुप परिवहन किया जा रहा था। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद अब तक चलाए गए अभियान में उडऩदस्ता, पुलिस और आयकर विभाग द्वारा सामान, नगदी और अवैध शराब पकडी़ गई है। कुल कीमत 48 लाख 89 हजार 102 रुपए है।
इसमें 24 लाख 30 हजार 200 रुपए नगद, 4 लाख 17 हजार 552 रुपए की 2 हजार 68 लीटर अवैध शराब और 20 लाख 41 हजार 350 रूपए का लैपटाप, वाहन, साड़ी और प्रेशर कुकर शामिल है। इसके दस्तावेज पेश नहीं करने पर इसे जब्त कर लिया गया है। साथ ही इसका अवैध रुप से परिवहन करने वाले आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

Home / Raipur / लोकसभा चुनाव के लिए शुरू हुआ जांच अभियान, पुलिस ने जब्त की नगदी सहित 49 लाख की अवैध सामग्री

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.