scriptछत्तीसगढ़: निर्वाचन आयोग ने अब तक 5 करोड़ 7 लाख नगद और 4 करोड़ 34 लाख का सामान जब्त किया | Lok Sabha CG 2019: State election commission seized 5 crore 7 lakh | Patrika News

छत्तीसगढ़: निर्वाचन आयोग ने अब तक 5 करोड़ 7 लाख नगद और 4 करोड़ 34 लाख का सामान जब्त किया

locationरायपुरPublished: Apr 08, 2019 06:27:31 pm

यह आंकड़ा बढ़कर 5 करोड़ रूपए के पार चला गया है।

Lok Sabha cg 2019

छत्तीसगढ़: निर्वाचन आयोग ने अब तक 5 करोड़ 7 लाख नगद और 4 करोड़ 34 लाख का सामान जब्त किया

रायपुर. प्रदेश में तीन चरणों में हो रहे मतदान से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने अलग-अलग मामलों में अब तक 5 करोड़ 7 लाख से अधिक नगद जब्त किया है। वहीं, 4 करोड़ 34 लाख से अधिक का सामान जब्त किया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू के निर्देश पर निगरानी दल सतत अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह आंकड़ा बढ़कर 5 करोड़ रूपए के पार चला गया है। निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रही है।

अब तक 5 करोड़ 7 लाख बरामद
6 अप्रैल तक 5 करोड़ 7 लाख 97 हजार 268 रूपए की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है। इसमें सवा 4 करोड़ रूपए से अधिक नकद राशि बरामद की गई है। निष्पक्ष और स्वतंत्र निर्वाचन को सुनिश्ति करने के लिए नकदी तथा अन्य वस्तुओं के अवैध वितरण को कठोरता से प्रतिबंधित किया जा रहा है।

दोषी के खिलाफ मामले दर्ज
राज्य भर में जिला निर्वाचन कार्यालयों द्वारा गठित उडऩ दस्तों ने नकद तथा वस्तुओं की जब्ती की है तथा दोषी व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं। विगत दिनों बेमेतरा जिले में सघन जाँच के दौरान दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों से भी लाखों रूपए की नकद राशि जब्त की गई थी। साथ ही कुछ दिन पहले रायगढ़ जिले में जेवरात तथा आभूषण भी निगरानी दलों द्वारा जब्त किया गया है।

अब तक 4 करोड़ 34 लाख से अधिक का सामान जब्त
पुलिस, आबकारी और आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रदेश के हर जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। 6 अप्रैल तक जब्तशुदा इन वस्तुओं में 4 करोड़ 34 लाख 19 हजार 205 रूपए नकद शामिल है, वहीं इस दौरान 4 हजार 651 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 8 लाख 31 हजार 868 रूपए है। सघन जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध लैपटाप, साड़ी, प्रेशर कुकर आदि भी जब्त किए हैं, जिनकी कीमत 48 लाख 86 हजार 695 रूपए है। साथ ही 16 लाख पचास हजार रूपए के आभूषण तथा रत्न शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो