scriptअमेठी की राजनीति पर छत्तीसगढ़ में भिड़े कांग्रेस और भाजपा के सिपाही, शुरू हुआ ट्विटर वॉर | Lok Sabha CG 2019: Twitter war between BJP and Congress about Amethi | Patrika News

अमेठी की राजनीति पर छत्तीसगढ़ में भिड़े कांग्रेस और भाजपा के सिपाही, शुरू हुआ ट्विटर वॉर

locationरायपुरPublished: Mar 25, 2019 02:10:27 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

अमेठी की राजनीति पर छत्तीसगढ़ में भी भाजपा-कांग्रेस के पैदल सिपाही आभासी दुनिया में ही सही आपस में भिड़े हुए हैं

Smriti Irani Bhupesh baghel

अमेठी की राजनीति पर छत्तीसगढ़ में भिड़े कांग्रेस और भाजपा के सिपाही, शुरू हुआ ट्विटर वॉर

रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की पारंपरिक सीट अमेठी की राजनीति पर छत्तीसगढ़ में भी भाजपा-कांग्रेस के पैदल सिपाही आभासी दुनिया में ही सही आपस में भिड़े हुए हैं। सभी एक-दूसरे को कुछ पुरानी बातें याद दिलाने की कोशिश में हैं।
https://twitter.com/hashtag/BhaagRahulBhaag?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
हुआ यह कि अमेठी से भाजपा की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की केरल की भी एक सीट से लडऩे की संभावनाओं को लेकर एक ट्विट किया। लिखा, अमेठी से भगाया, जगह-जगह से बुलावे का स्वांग रचाया, क्योंकि जनता से ठुकराया। भाग राहुल भाग हैशटैग से स्मृति से इस ट्विट को आगे बढ़ाया था।
https://twitter.com/smritiirani?ref_src=twsrc%5Etfw
जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा, डियर स्मृति ईरानी जी। एक महत्वपूर्ण सवाल है। किस भाजपा नेत्री ने 2004 के गुजरात दंगो के लिए मोदी जी से इस्तीफे की मांग की थी और कहा था, वे इसके लिए भूख हड़ताल करेंगी। लेकिन भूख हड़ताल किए बिना ही वे भाग गईं।
https://twitter.com/BJP4CGState/status/1109760048610181120?ref_src=twsrc%5Etfw
इसके बाद छत्तीसगढ़ भाजपा भी विवाद में कूद पड़ी। लिखा, डियर जमानतदार जी। आपसे भी महत्वपूर्ण सवाल है। किस आत्ममुग्ध मुखिया के पिता ने कहा था कि राहुल गांधी ब्राह्मण नहीं हैं, उन्हें जनेऊ उतार देना चाहिए। बाद में कांग्रेसियों को उनके कार्यक्रमों में न जाने की चेतावनी देते हुए प्रतिबंध लगा दिया गया था।
https://twitter.com/INCChhattisgarh/status/1109765459983761408?ref_src=twsrc%5Etfw
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया। लिखा, डियर कमिशनबाज गिरोह। आपकी गिरोह के किस बड़े नेता के दामाद जेल जाने के डर से आजकल फरार हैं। किनके बेटे का नाम पनामा में आया था। किनकी धर्मपत्नी पर घोटालों का आरोप है। और किस राज्य इकाई के पास मार्गदर्शक (आडवाणी) मंडल में सबसे अधिक सदस्य हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो