हालांकि उम्मीदवार घर-घर जाकर व्यक्तिगत संपर्क कर अपना प्रचार कर सकेंगे। इन तीनों सीट पर 18 अप्रैल को मतदान होगा। यहां कुल 36 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। तीन लोकसभा क्षेत्र में 24 लाख 69 हजार 110 महिलाएं, 24 लाख 38 हजार 320 पुरुष और 59 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इनके लिए 6484 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
इन तीनो लोकसभा सीटों में से सबसे महत्वपूर्ण सीट राजनांदगांव को माना जा रहा है क्योकि छत्तीसगढ़ की स्थापना के बाद से भाजपा यहाँ कभी नहीं हारी है। यहाँ के वर्तमान सांसद अभिषेक सिंह जो पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह बेटे हैं लेकिन उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया है उनकी जगह यहाँ भाजपा ने संतोष पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है।