scriptLok Sabha Election 2024: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में चार नाम, भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव को मिला बिलासपुर से टिकट | Lok Sabha Election 2024: Congress declares remaining 4 candidates | Patrika News
रायपुर

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में चार नाम, भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव को मिला बिलासपुर से टिकट

CG Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए छत्तीसगढ़ के चार और तमिलनाडु के एक प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया।

रायपुरMar 27, 2024 / 09:35 am

Shrishti Singh

lok_sabha_election_2.jpg
CG Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने मंगलवार को (26 मार्च 2024) लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए छत्तीसगढ़ के चार और तमिलनाडु (Congress Candidate) के एक प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया। (Elections 2024) पार्टी ने छत्तीसगढ़ की सरगुजा सीट से शशि सिंह, राजगढ़ से मेनका देवी सिंह, बिलासपुर से देवेन्द्र सिंह यादव और कांकेर से बीरेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। (CG Lok Sabha 2024) सबसे चौंकाने वाला नाम भिलाई नगर (Congress Party) विधायक देवेंद्र यादव का है जो मनी लॉन्डरिंग केस में फंसे हुए हैं। (Lok Sabha) यादव को बिलासपुर से लोक सभा की टिकट देकर पार्टी हाई कमान ने उनपर अपना विश्वास व्यक्त किया है।
lok_sabha_election_.jpg
छत्तीसगढ़ की 11 लोक सभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस ने अच्छी खासी मशक्कत की है। पार्टी ने सबसे पहले छह सीटों पर नाम घोषित किए। (Congress Candidate) फिर उम्मीद थी कि शीघ्र ही दूसरी लिस्ट जारी होगी और बचे हुए प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। लेकिन पार्टी ने दूसरी लिस्ट के लिए सभी प्रकार के नामों पर कई बार चर्चा की।
कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी बस्तर उम्मदीवार तय करना। बस्तर में पार्टी को लम्बे समय के बाद 2019 लोक सभा चुनाव में दीपक बैज ने जीत दिलाई थी, लेकिन बैज हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा चुनाव में चित्रकोट से हार गए। बैज अभी पार्टी अध्यक्ष हैं लेकिन उसके बाद भी आला कमान उनके नाम पर असमंजस में थी। कांग्रेस बस्तर में किसी प्रकार के प्रयोग के मूड में नहीं थी इसलिए उसने सुरक्षित प्रत्याशी के रूप में कवासी लखमा पर दांव खेला जो कोंटा से विधायक हैं। कांग्रेस ने लखमा के नाम को छत्तीसगढ़ की दूसरी लिस्ट में एक मात्र प्रत्याशी के रूप में जारी किया।
कांग्रेस के लिए अन्य चार लोक सभा क्षेत्र – बिलासपुर, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़ के प्रत्याशी तलाश करना भी उतना ही चुनौतीपूर्ण था। भारी जद्दोजहद के बाद पार्टी ने कांकेर, सरगुजा और रायगढ़ के लिए नाम तो तय कर दिए थे परन्तु बिलासपुर के संभावित नामों पर मामला अटक गया। स्थानीय दावेदारों के मुकाबले पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और वर्तमान में मनी लॉन्डरिंग में फंसे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव पर अधिक भरोसा जताया। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार यादव के नाम को बघेल ने ही सुझाया था और हाई कमान को आश्वस्त किया था कि विवाद में घिरने के बाद भी यादव कांग्रेस को बिलासपुर में विजय दिलाने में सक्षम हैं।
बीते महीने 21 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी – Enforcement Directorate) ने यादव के सेक्टर-5 और हाउसिंग बोर्ड स्थित निवास पर छापा मारा था। प्रदेश के बहुचर्चित कोयला घोटाला से तार जुड़े होने की जानकारी के बाद ईडी के अधिकारियों ने विधायक के यहां दबिश दी थी।

Home / Raipur / Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में चार नाम, भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव को मिला बिलासपुर से टिकट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो