script

छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझान में कड़ी टक्कर, कांग्रेस 5, भाजपा 6 सीटों पर आगे

locationरायपुरPublished: May 23, 2019 09:31:28 am

Submitted by:

Ashish Gupta

छत्तीसगढ़ की 11 समेत लोकसभा (Lok Sabha Elections 2019 Results) की 543 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। जानिए कौन पार्टी कितने सीटों पर है आगे।

रायपुर. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों समेत लोकसभा (Chhatisgarh lok sabha election result 2019) की 543 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई है। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती शुरू हुई। छत्तीसगढ़ में मिल रहे शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर है। शुरुआती रुझानों में आगे चल रही कांग्रेस अब 5 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

जानिए छत्तीसगढ़ की 11 सीटों की Live अपडेट
राजनांदगांव भाजपा के संतोष पांडेय आगे
दुर्ग विजय बघेल आगे
महासमुंद धनेन्द्र साहू आगे
बस्तर कांग्रेस के दीपक बैज आगे
रायपुर कांग्रेस प्रमोद दुबे भाजपा के सुनील सोनी से आगे
रायगढ़ भाजपा की गोमती साय आगे
कोरबा कांग्रेस की ज्योत्सना महंत आगे
सरगुजा कांग्रेस के खेलसाय सिंह आगे
बिलासपुर भाजपा के अरुण साव आगे
जांजगीर चांपा भाजपा के गुहाराम अजगले आगे
कांकेर

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस-भाजपा सहित 166 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला थोड़ी देर में हो जाएगा। रुझान आने का सिलसिला सुबह 9 बजे से शुरू होगा। जबकि नतीजों की अंतिम घोषणा देर रात तक होगी। मतगणना विधानसभावार होगी, लेकिन नतीजों की घोषणा लोकसभावार ही की जाएगी।
सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। रुझान आने का सिलसिला सुबह 9 बजे से शुरू होगा। जबकि नतीजों की अंतिम घोषणा देर रात तक होगी। मतगणना के लिए प्रदेश के सभी 27 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5 हजार 184 गणनाकर्मियों और 1500 माइक्रोऑब्जर्वर नियुक्ति किए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कराने के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो