scriptछत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर, भाजपा ने 9 सीटों पर बनाई बड़ी बढ़त, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे | Lok Sabha Elections 2019 Results live update BJP leads in Chhattisgarh | Patrika News

छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर, भाजपा ने 9 सीटों पर बनाई बड़ी बढ़त, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे

locationरायपुरPublished: May 23, 2019 04:10:08 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

भाजपा (Lok Sabha Results Live Updates) सत्ता पर दोबारा काबिज होते दिख रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा का शानदार प्रदर्शन देखा जा रहा है। शुरुआती रुझानों में राज्य में भाजपा 9 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे हैं।

Lok Sabha Elections 2019 Results

chhattisgarh lok sabha election 2019

रायपुर. लोकसभा चुनाव की छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Lok Sabha Results) की 11 सीटों की मतगणना गुरुवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गई। छत्तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में आगे चल रही कांग्रेस ईवीएम की गिनती शुरू होते ही पीछे हो गई। रुझानों के अनुसार राज्य में भाजपा अब 9 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

सीटों पर एक नजर
कांग्रेस के महामसुंद उम्मीदवार धनेन्द्र साहू 5000 वोटों से आगे।
राजनांदगांव में कांग्रेस उम्मीदवार भोलाराम साहू 4978 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
दुर्ग से भाजपा उम्मीदवार विजय बघेल 24 हजार वोटों से आगे
बस्तर कांग्रेस के दीपक बैज 1971 वोटों से आगे
रायपुर भाजपा उम्मीदवार सुनील सोनी 34 हजार वोटों से आगे
रायगढ़ भाजपा की गोमती साय आगे
कोरबा भाजपा उम्मीदवार ज्योतिनंद दुबे कांग्रेस की ज्योत्सना महंत आगे
सरगुजा भाजपा की रेणुका सिंह कांग्रेस के खेलसाय सिंह आगे
बिलासपुर भाजपा के अरुण साव आगे
जांजगीर चांपा भाजपा के गुहाराम अजगले आगे
कांकेर भाजपा के मोहन मंडावी आगे

सभी 11 लोकसभा सीटों (chhattisgarh lok sabha election 2019) पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। रुझान आने का सिलसिला सुबह 9 बजे से शुरू होगा। जबकि नतीजों की अंतिम घोषणा देर रात तक होगी। मतगणना के लिए प्रदेश के सभी 27 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5 हजार 184 गणनाकर्मियों और 1500 माइक्रोऑब्जर्वर नियुक्ति किए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना कराने के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो