scriptलोकसभा निर्वाचन 2024 : मतदाताओं को जागरूक करने निकली बाइक रैली, SEE PICS | Patrika News
रायपुर

लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतदाताओं को जागरूक करने निकली बाइक रैली, SEE PICS

रायपुरApr 13, 2024 / 10:55 pm

Trilochan Das Manikpuri

आरंग में महिलाओं ने बनाया मानव श्रृंखला, रास्ते में विद्यार्थियों ने किया उत्साहवर्धन
1/5

100 से ज्यादा किलोमीटर, ढाई घण्टा से अधिक समय, हजार से ज्यादा बाइक
2/5

राजधानी से शुरू हुई, रास्ते में 24 गांव में किया अधिक से अधिक मतदान का आग्रह
3/5

पत्रिका@रायपुर। जाबो संगी मतदान करे बर’’ गीत की धुन के साथ शनिवार की सुबह रायपुर लोकसभा के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप बाइक रैली कलेक्टोरेट से शुरू होकर आरंग पहुंची और वहां से अभनपुर होते हुए पुनः कलेक्टोरेट में पहुंची। इसके आगे-आगे स्वीप एक्सप्रेस चल रही थी। रैली में एक्सपेंडेचर ऑब्जर्वर रणविजय, आस्थानंद पाठक और अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेश क्षीरसागर, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह शामिल थे, जिसमें करीब हजार की संख्या में बाइक और स्कूटर सवार सहभागिता दी।
4/5

यह रैली कलेक्टोरेट से शुरू हुई जो मंदिर हसौद-आरंग से होकर पुनः कठिया-अभनपुर-माना से होकर बाइक रैली कलेक्ट्रेट परिसर आकर समाप्त हुई। रैली को लोकसभा ऑब्ज़र्वर पाठक, रणविजय, निलेश क्षीरसागर ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाई। साथ ही स्वीप एक्सप्रेस भी पूरे रैली में साथ चली। यह रैली सुबह करीब पौने नौ बजे प्रारंभ हुई, जो करीब सौ किलोमीटर की दूरी करीब ढाई घण्टे में पूरी की। इस अवधि में राजधानी से होते हुए नगर पंचायत और हाइवे से जुड़े 24 गांव से गुजरी और वहां पर भी मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। यह रैली राजधानी के तेलीबांधा से होते हुए ग्राम जोरा, सेरीखेड़ी, मंदिर-हसौद, छतौना, नवागांव, उमरिया, गुजरा, लखौली, रशनी, बैहार, आरंग, ओड़का, भिलाई, चरौदा, तामासिवनी, तोरला, कठिया, थनौद, सुन्दरकेरा, अभनपुर, झांकी, केन्द्री, बेन्द्री, भटगांव, माना, टेमरी से गुजरी।
5/5

Hindi News / Photo Gallery / Raipur / लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतदाताओं को जागरूक करने निकली बाइक रैली, SEE PICS

अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.